{"_id":"6a2734bb933a63daf9015899","slug":"identity-of-haryanvi-culture-explained-in-the-camp-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-156079-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शिविर में बताई हरियाणवी संस्कृति की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शिविर में बताई हरियाणवी संस्कृति की पहचान
Tue, 09 Jun 2026 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 09 Jun 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
इस्माईलाबाद । शहीद बलबीर सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नई शिक्षा नीति के तहत भारतीय भाषा समर कैंप का समापन हुआ। इसमें भाषा आधारित अंताक्षरी, शब्द खेल, प्रश्नोत्तरी, कहानी लेखन, कविता पाठ और भाषण प्रतियोगिताएं एवं हरियाणवी संस्कृति की पहचान करवाई गई।
प्राचार्य भीमसेन ने बताया कि कैंप एक से सात जून तक तक आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाएं सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं और ऐसे कैंप विद्यार्थियों के भाषा कौशल, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता को बढ़ाते हैं। कार्यक्रम संयोजक एवं हिंदी प्राध्यापक डॉ.बलवान सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय भाषाओं की परंपरा से जोड़ना, संवाद कौशल विकसित करना और आत्मविश्वास बढ़ाना है। इस मौके पर संस्कृत प्राध्यापक रजनी कंसल, हिंदी अध्यापक संतराम, संस्कृत अध्यापक तपेश कौशिक, सुमेंद्र सांगवान पीटीआई एवं पवन कुमार लिपिक आदि मौजूद रहे। संवाद