फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   I will fulfill every duty of a brother and uncle, I will also serve rice in my children's weddings: Sandeep Garg

भाई व मामा का हर फर्ज निभाऊंगा, बच्चों की शादियों में भात भी भरूंगा : संदीप गर्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
I will fulfill every duty of a brother and uncle, I will also serve rice in my children's weddings: Sandeep Garg
बाबैन। लाडवा विधानसभा क्षेत्र के चुनावी रण में आज़ाद उम्मीदवार संदीप गर्ग ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। जिस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान नखरोजपुर गांव, बडतोली, गुढ़ा, सूरा, बडशामी, छलोदी, बनी छानो, भूतमाजरा, बदरपुर, बपदी और बपदा में संपन्न हुए उनके डोर-टू-डोर अभियान के दौरान लोगों में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला। गर्ग का कहना है कि जो स्नेह और समर्थन उन्हें मिल रहा है, वह उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इस विश्वास को पूरी ज़िम्मेदारी से निभायेंगे।
विज्ञापन


संदीप गर्ग ने अपने दौरे के दौरान महिलाओं से संवाद करते हुए वादा किया कि वे हर बहन के भाई होने का फ़र्ज़ निभाएंगे और बच्चों की शादियों में भात भरने भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर बार की तरह इस रक्षाबंधन में भी लाडवा की आठ हज़ार से ज़्यादा महिलाओं ने गर्ग को राखी बांधी थी और चुनाव में पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन




गर्ग ने कहा कि लाडवा के लोगों ने उनके साथ जो प्यार और विश्वास जताया है, उसे वह हर हाल में कायम रखेंगे। उन्होंने यह भी वादा किया कि अगर वह विधानसभा जाते हैं तो लाडवा की सुरक्षा और विकास के लिए वह दिन-रात मेहनत करेंगे और जनता की हर ज़रूरत का ख्याल रखेंगे। संदीप गर्ग के चुनावी दौरों में जनता का उत्साह साफ़ तौर पर दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि लोग अब बदलाव चाहते हैं और पांच अक्टूबर को वोट डालकर लाडवा की तस्वीर बदलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वहीं लोगों का कहना है कि गर्ग ने पिछले आठ सालों से जिस निस्वार्थ भावना से समाज के लिए काम किया है, वह किसी भी अन्य नेता से अलग है। यही कारण है कि माताओं और बहनों का उनके प्रति अटूट विश्वास है। ऐसे में लाडवा के चुनाव में महिलाओं का मत बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed