फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   I am a microbiologist myself, cleverness will not work: CMO

निजी अस्पताल व लैब संचालक स्वास्थ्य विभाग को कर रहे गुमराह, एलाइजा की जगह रैपिड कार्ड से कर रहे डेंगू जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
I am a microbiologist myself, cleverness will not work: CMO
डेंगू की दस्तक ने स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और निजी अस्पताल और लैब संचालक स्वास्थ्य विभाग को ही नहीं, बल्कि मरीजों को भी गुमराह कर रहे हैं। अस्पताल पहुंचने वाले डेंगू के संदिग्ध मरीजों का एलाइजा की जगह रैपिड कार्ड से जांच कर हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा शहर के एक निजी अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने डेंगू पॉजिटिव मरीजों का रिकॉर्ड ही नहीं मांगा, बल्कि डेंगू की जांच कैसे की जा रही है ? संबंधित जानकारी भी मांगी। यहां उपस्थित एक स्वास्थ्य कर्मचारी ने सीएमओ को गुमराह करने की प्रयास तो किया। यहां सीएमओ ने लैब की माइक्रोबायोलॉजिस्ट का नंबर मांगा और अपने ही मोबाइल से कॉल की। पहले सीएमओ ने बताया कि मैं जिला सिविल सर्जन बात कर रहा हूं और मैं खुद माइक्रोबायोलॉजिस्ट हूं। इसलिए कोई चतुराई नहीं चलेगी। बताइए कि आप किस मेथड में डेंगू की जांच कर रहे हैं ? सीएमओ द्वारा पूछताछ करने पर सामने आया कि लैब में एलाइजा की जगह रैपिड कार्ड से डेंगू की जांच की जा रही है। इस दौरान सीएमओ ने सख्त निर्देश दिए कि मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ न करें। जो भी डेंगू का संदिग्ध मरीज अस्पताल में पहुंचता है तो उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दें, ताकि मरीज की पुन: जांच की जा सके और उस क्षेत्र में एंटी लार्वा गतिविधि कराई जा सके। इस मौके पर जिला सिविल सर्जन के साथ जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुदेश कुमार और एपिडेमियोलॉजिस्ट बिंदु राय भी उपस्थित थी। बता दें कि जिलेभर में डेंगू पॉजिटिव 27 सामने आ चुके हैं, जिनकी स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है, लेकिन संदिग्ध मरीज उपचार के लिए निजी अस्पतालों की ओर रुख कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को 30 से 40 सैंपलों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed