फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Husband murdered by strangling with lover, revealed after seven months

प्रेमी संग मलिकर परने से गला दबाकर की थी र्द की हत्या, आठ महीने बाद हुआ खुलासा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Husband murdered by strangling with lover, revealed after seven months
सात महीने पहले प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गांव स्याना सैदा निवासी शिवचरण (40) संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था, जिसकी 29 मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई थी। इसके दो दिन बाद ही शिवचरण का शव सरस्वती ड्रेन से बरामद हुआ था। अब इस मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि शिवचरण की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शिवचरण की परने से गला दबाकर हत्या की थी।
विज्ञापन

थाना सदर पिहोवा के प्रभारी विक्रांत ने बताया कि 29 मार्च को गांव स्याना सैदां निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस में शिकायत दी थी उसका बेटा शिवचरण संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया है। इसी दौरान 31 मार्च को सरस्वती ड्रेन से शिवचरण का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंप दिया था। तब परिजनों ने शिवचरण की हत्या की आशंका जताई थी तथा पुलिस को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार था। 13 अक्तूबर को पुलिस को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से जानकारी मिली कि गला दबाकर शिवचरण की हत्या की गई है। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी पिंकी की कॉल डिटेल खंगाली, जिसमें पुलिस को काफी पुख्ता जानकारी हाथ लगी। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति कुलजिंद्र को काबू करके पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि पिंकी के मुख्त्यार सिंह के साथ अवैध संबंध थे तथा शिवचरण उनके आड़े आ रहा है। तब उन्होंने साजिश के तहत पिंकी के कहने पर मुख्त्यारा सिंह और भतीजे गोपी के साथ मिलकर उन तीनों ने परने से गला दबाकर शिवचरण की हत्या कर दी थी। उन पर किसी को शक न हो इसके लिए उन्होंने शिवचरण का शव सरस्वती ड्रेन में फेंक दिया था। अब इस मामले में पुलिस ने हत्या की धारा दर्ज करके आरोपी कुलजिंद्र को गिरफ्तार करके अदालत से पुलिस रिमांड पर लिया था, जिसमें आरोपी के कबूलनामे पर पुलिस ने आरोपी महिला पिंकी को भी गिरफ्तार कर लिया है। शीघ्र ही हत्याकांड में शामिल अन्य दोनों आरोपी मुख्यत्यार सिंह व गोपी को काबू कर लिया जाएगा, जिसके लिए पुलिस टीम उनके ठिकाने पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मुख्त्यार सिंह के घर काम करती थी महिला
शिवचरण की पत्नी पिंकी मुख्त्यार सिंह के घर काम करती थी। इसी दौरान उन दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए थे। शिवचरण के परिजनों को इस बात का शक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed