फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Husband accused of lifting son

Kurukshetra News: पति पर लगाए बेटे को उठा ले जाने के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of lifting son
कुरुक्षेत्र। समीपवर्ती गांव की एक महिला ने अपने ही पति पर छह साल के बेटे को उठा ले जाने के आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस में दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि उसका बेटा गांव के स्कूल के पास खेल रहा था। रविवार को उसी दौरान उसका पति उसे उठाकर कहीं ले गया, जिसका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। महिला ने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन


पहले लिफ्ट ली, फिर कार चालक से की लूटपाट
शाहाबाद। एक कार चालक से पहले दो युवतियों व एक युवक द्वारा लिफ्ट ली गई और फिर उससे लूटपाट कर फरार हो गए। देशराज निवासी लक्की कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बैटरी रिपेयर का काम करता है। गत देर शाम वह गांव मोहड़ी में एक किसान को बैटरी देकर लौट रहा था तभी नौ गजा पीर के समीप दो युवतियां व एक युवक मिले और उन्होंने लिफ्ट ली। कुछ दूरी पर जाते ही उन्होंने कार रोकने को कहा तो उसने कार धीमी कर दी। तभी उसके साथ हाथापाई करने लगे और जेब से चार हजार की नकदी, मोबाइल के अलावा कार की चाबी भी निकालकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन



होली पर्व पर मारपीट, मामला दर्ज
कुरुक्षेत्र। होली पर्व पर रैन बसेरे में रहने वाले लोगों में मारपीट हो गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। गुरुग्राम निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन के नजदीक रैन बसेरे में रहता है। यही पर उनके साथ कई अन्य लोग भी रहते हैं। होली पर्व के दिन वह रैन बसेरे के बाहर बैठा था, तभी संदीप उसे गाली देने लगा। विरोध किया तो रेन बसेरे से फावड़ा उठाकर हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



दुकान से बैटरियां
लाडवा। अनाजमंडी गेट के समीप एक दुकान से हजारों की बैटरियां चोरी कर ली गईं। रणजीत सिंह ने बताया कि होली के दिन वह अपनी दुकान को हर रोज की तरह ठीक-ठाक बंद कर गया था। अगले दिन सुबह आया तो ताला टूटा मिला। जांच की तो चार बैटरियां चोरी पाईं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed