फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hundreds of vehicles running on the roads without reflectors and radium tape

बिना रिफ्लेक्टर और रेडियम टेप के सड़कों पर दौड़ रहे सैकड़ों ऑटो व कमर्शियल वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of vehicles running on the roads without reflectors and radium tape
सर्दी के साथ-साथ कोहरा भी बढ़ता जा रहा है। जिस वजह से सड़कों खासकर मुख्यमार्गों पर सुबह के समय दृश्यता बहुत ही कम बनी रहती है। जिससे सड़क दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। मगर ऐसी स्थिति में सड़कों पर बहुत से वाहन बिना रिफ्लेक्टर व रेडियम टेप के दौड़ रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या कामर्शियल वाहनों की है। ज्यादातर वाहनों पर हेडलाइट व टेललाइट तक नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार को जब सड़कों पर शहर में दौड़ रहे वाहनों की स्थिति देखी गई तो करीब 60 फीसदी से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर व रेडियम टेप नहीं मिली, जबकि पहले लगी टेप उतरी हुई दिखाई दी। उधर, शहर की कई मुख्य सड़कों के साथ स्टेट हाईवे से भी सफेद पट्टी गायब हो चुकी है। आधे से ज्यादा दिसंबर बीतने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।
विज्ञापन

हादसों की स्थिति यदि देखें तो दिसंबर माह में दो दर्जन से अधिक सड़क हादसों में 21 लोग अकाल मौत का ग्रास बन चुके हैं, जबकि इनसे दो गुणा गंभीर रूप से जख्मी हो चुके हैं। उसके बावजूद भी संबंधित विभाग कोहरे की वजह से होने वाले हादसों से बचाव के लिए संबंधित विभाग ज्यादा गंभीर नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा सोमवार को सड़क सुरक्षा को लेकर संबंधित विभागों की बैठक बुलाई गई, जिसमें पुलिस द्वारा शीघ्र एक अभियान शुरू कर वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने की योजना बनाई गई है। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों पर सफेद पट्टी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में बताया गया कि प्रत्येक वाहन पर अलग-अलग रंग का रिफ्लेक्टर टेप लगाई जाती है। वाहन के सामने की ओर सफेद रिफ्लेक्टर, वाहन के पीछे लाल रंग का रिफ्लेक्टर टेप लगाया जाता है, जबकि वाहनों के दोनों साइडों में पीले रंग का रिफ्लेक्टर टेप एवं लाइट लगाई जाती हैं। वाहन पर इनके न लगाए जाने पर जुर्माने का भी प्रावधान है।
बाक्स
पुलिस ने ऑटो पर रिफ्लेक्टर लगाने का दिया आश्वासन: संदीप
कुरुक्षेत्र-पिपली ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान संदीप का कहना है कि गीता जयंती महोत्सव के पहले यातायात पुलिस प्रभारी के साथ उनकी बैठक हुई थी, जिसमें यातायात प्रभारी ने सभी ऑटो पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का आश्वासन दिया था, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हो सके। अब पुलिस द्वारा उनके ऑटो पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई जाएगी। उन्होंने सभी ऑटो चालकों को सूचित कर दिया था कि सभी अपने ऑटो की हेडलाइट और रिफ्लेक्टर टेप लगाकर रखें।
----
बाक्स
खुद भी सुरक्षित रहें, दूसरों की जान की करें परवाह: श्योकंद
आरटीए सचिव उर्मिल श्योकंद का कहना है कि जो वाहन बिना रिफ्लेक्टर और नंबर प्लेट से सड़कों पर दौड़ रहे हैं, उनके चालान किए जा रहे हैं। धुंध और कोहरे के कारण ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती है। इसलिए वाहन चालकों को खुद जागरूक होते हुए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। आरटीए विभाग भी सभी वाहन चालकों को रिफ्लेक्टर और रेडियम टेप लगाने के लिए जागरूक करेगा।

बाक्स
वाहनों पर लगाई जाएगी रिफ्लेक्टर टेप: कर्ण गोयल
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पीडब्ल्यूडी सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली गई है। पुलिस द्वारा ऑटो सहित अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर व रेडियम टेप लगाई जाएगी। साथ ही सड़कों से गायब हुई सफेद पट्टी को पुन: लगाने के पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed