फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hundred-meter race victory in the first

सौ मीटर दौड़ मे विजय प्रथम

Mon, 03 Mar 2014 12:30 AM IST
पिहोवा
पिहोवा Updated Mon, 03 Mar 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hundred-meter race victory in the first
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी हरिकेश सहारण ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने व ख्याति हासिल करने के लिए खेल सबसे सक्षम माध्यम है।
विज्ञापन


इसलिए युवा पीढ़ी को खेलों की तरफ भी ध्यान देना चाहिए। वे पिहोवा के राजकीय कॉलेज भेरियां में प्रथम वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। कॉलेज में आयोजित खेल प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लड़कों की 100 मीटर दौड़ मे विजय प्रथम, विशाल दूसरे, भान सिह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


लड़कियों की 100 मीटर रेस में उमावती प्रथम, अदिति दूसरे व रवनीत तीसरे स्थान पर रही। लड़कों की ऊंची कूद प्रतियोगिता में विजय प्रथम, देवीलाल दूसरे व राजेश तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता में मंदीप प्रथम, रवनीत कौर दूसरे, अक्षदीप तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों में उमावती सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही जबकि लड़कों में भान सिंह श्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी हरिकेश सहारण ने ध्वजारोहण व दीप प्रज्वलित करके इस प्रतियोगिता का विधिवित रूप से शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि देश में हरियाणा प्रदेश में खेलों को सबसे ज्यादा तवज्जो दिया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार ने पदक लाओ नौकरी पाओ पालिसी लागू की है।

इतना ही राज्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर पोजिशन हासिल करने पर करोड़ों रुपये की नकद ईमान राशि भी तय की है। उन्होंने कहा कि हलका पिहोवा के विधायक व हरियाणा के वित्तमंत्री हरमोहिंदर सिंह चट्ठा के प्रयासों से इस कॉलेज के प्रांगण में नया खेल मैदान भी बनने जा रहा है। उन्होंने युवा वर्ग का आह्वान किया कि खेल प्रतियोगिता में हमेशा बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए।


कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ऋषि पाल वेदी ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि कॉलेज परिसर में भविष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहेगा। युवाओं को खेलों से सबंधित हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इस मौके पर गांव के सरपंच हरि सिंह सहित कालेज के शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed