फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Humidity made us sweat by noon, light drizzle occurred in the afternoon

Kurukshetra News: दोपहर तक उमस ने टपकाया पसीना, दोपहर बाद हुई हल्की बूंदाबांदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Humidity made us sweat by noon, light drizzle occurred in the afternoon
कुरुक्षेत्र। दोपहर के समय गर्मी से बचाव कर जाती युवतियां। संवाद 
कुरुक्षेत्र। जिले में शनिवार को कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह से उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया था लेकिन बूंदाबांदी के बाद मौसम कुछ समय के लिए सुहाना हो गया। लगभग 15 मिनट तक हुई बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार आज भी दिनभर बादल छाए रहने के साथ न्यूनतम तामपान 26 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने के पूर्वानुमान के साथ कल जिले भर में तेज बारिश के आसार हैं। दोपहर बाद हुई बूंदाबांदी के साथ तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को न्यूनतम तापमान जहां 27 डिग्री सेल्सियस था वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि सुबह से ही तेज धूप निकली। इसकी वजह से उमस बढ़ गई और लोग पसीने से तर दिखाई दिए। दोपहर लगभग 12 बजे के बाद बादल छा गए मगर उमस कम नहीं हुई। उधर रविवार को भी मौसम में बदलाव रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed