Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Humidity causes discomfort; temperature reaches 39 degrees.

Kurukshetra News: उमस ने किया परेशान, 39 डिग्री पहुंचा तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Humidity causes discomfort; temperature reaches 39 degrees.
कुरुक्षेत्र। भीषण गर्मी के चलते ब्रह्मसरोवर में स्नान करते पर्यटक। संवाद - फोटो : संवाद
कुरुक्षेत्र। जून के अंत में गर्मी बढ़ती जा रही है। उमस के साथ गर्मी से हर कोई हलकान हो रहा है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जो शुक्रवार को 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहा। पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी का असर शुक्रवार को भी रहा, जिसके चलते बाजारों से लेकर पर्यटन व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी दोपहर के समय सूनापन सा रहा। हर जगह से दोपहर करीब 11 बजे से शाम चार बजे तक रौनक गायब रही।
विज्ञापन

बाजार में दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे तो वहीं बढ़ती गर्मी ने किसानों की भी चिंता बढ़ा दी है। धान रोपाई से किसान पीछे हटने लगे हैं तो वहीं बारिश का इंतजार बढ़ता जा रहा है। उधर, अभी भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद कम है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. जितेंद्र मेहता का कहना है कि बढ़ती गर्मी के चलते किसानों को हाल ही में रोपी गई धान का अधिक ख्याल रखना होगा। हर रोज ताजा पानी देना चाहिए ताकि गर्म पानी में नई रोपी फसल खराब न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed