Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Humidity adds to the discomfort; relief expected ahead.

Kurukshetra News: उमस ने बढ़ाई परेशानी, आगे राहत की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Humidity adds to the discomfort; relief expected ahead.
कुरुक्षेत्र। शाम के समय धर्मनगरी के खेतों में सूर्यास्त का मनोरम दृश्य। गौरव सागवाल
कुरुक्षेत्र। जिले में शुक्रवार को दिनभर उमस और चिपचिपी गर्मी ने लोगों को बेहाल किए रखा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह से ही तेज धूप और हवा में नमी के कारण लोग पसीने से तर नजर आए। हालांकि मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिनों में बारिश की संभावना जताए जाने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश की उम्मीद के बीच जिले में धान की रोपाई का कार्य भी तेज हो गया है। किसान खेतों में रोपाई के साथ-साथ फसल की सुरक्षा के लिए पहली खेप की दवा का छिड़काव भी कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि अगले एक-दो दिन में अच्छी बारिश होती है तो रोपाई का काम और गति पकड़ लेगा तथा सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को जिले में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, जबकि किसानों को भी फसलों के लिए प्राकृतिक सिंचाई का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ बागवानी विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि बदलते मौसम में विशेष तौर पर सब्जी की फसलों का अधिक ख्याल रखे जाने की जरूरत है। किसानों को कृषि वैज्ञानिकों के संपर्क में रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed