फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Humanity is the true religion: Mahant Jagannathi

मानवता ही सच्चा धर्म : महंत जगन्नाथी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Humanity is the true religion: Mahant Jagannathi
कुरुक्षेत्र। श्रद्धालुओं के साथ महंत महंत जगन्नाथ पुरी। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी के व्यवस्थापक एवं अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने सोमवार को पूजन एवं अभिषेक के उपरांत सत्संग में श्रद्धालुओं को बताया कि मनुष्य जीवन में मानवता ही सच्चा धर्म है।
विज्ञापन

इस धरती पर आने का उसी मनुष्य का जीवन सार्थक होता है, जिसके मन में अन्य प्राणियों के प्रति दया का भाव हो तथा जो दूसरों के कल्याण की भावना मन में रखता हो। उन्होंने कहा कि दया के भाव से शरण में आए प्रत्येक मनुष्य तथा प्राणी की सहायता करनी चाहिए। प्रकृति ने प्रत्येक जीव को अलग-अलग रुप,रंग और शारीरिक क्षमताएं प्रदान की हैं।
विज्ञापन

मनुष्य जीवन को सृष्टि के सभी जीवों में प्रकृति की सबसे श्रेष्ठ परमात्मा की रचना माना गया है। महंत पुरी ने कहा कि मनुष्य चाहे तो प्राणी जगत का रक्षक भी बन सकता और भक्षक भी। किंतु असली इंसान वही है, जिसके भीतर दया का भाव हो। शरीर तो मात्र बाहरी आवरण के समान है। इस मौके पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी विजयानंद, नरेश शर्मा, बिल्लू पुजारी, सुक्खा सिंह, नाजर सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।ै
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed