फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Human sufferings go away by listening to Bhagwat Katha: Anil Shastri

भागवत कथा के श्रवण से दूर हो जाते हैं मानव के कष्ट : अनिल शास्त्री

Tue, 10 Dec 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 10 Dec 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Human sufferings go away by listening to Bhagwat Katha: Anil Shastri
कुरुक्षेत्र। सेक्टर 3 में स्थित डीएवी के निकट श्री गो गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति के तत्वावधान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान सोमवार को कथा वाचक अनिल शास्त्री ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा सुनने का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में भागवत कथा का वही महत्व है जो शरीर में आत्मा का होता है। इसलिए श्रीमद्भागवत सुनने से मानव के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की महिमा सबसे न्यारी है। इसलिए हमें सच्चे भाव से कथा सुननी चाहिए। कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मानव को धर्म ज्ञान मिलता है और उसे पता चलता है कि वास्तव में हमारे जन्म का उद्देश्य सिर्फ संसार की अप्राकृतिक चीजों का सुख प्राप्त करना मात्र नहीं है। धर्म श्रवण के बिना मानव का जीवन व्यर्थ हो जाता है। इस मौके पर उपस्थित कलाकारों द्वारा भगवान कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति भी की गई।आचार्य रंगनाथ शास्त्री ने वेद मंत्रों के साथ व्यास मंच की पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर आरती में डॉ जीत सिंह मेहरा , डॉ राम अवतार ,जेजेपी नेत्री रंजीता अजराना कलां, बालकृष्ण शर्मा संतोष बंसल, सुनीता शर्मा, राजेश कौशिक, विवेक शर्मा, पंडित विवेक शर्मा उपस्थित रहे।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed