फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Human life has no meaning without rituals: Puri

मनुष्य जीवन का संस्कारों के बिना कोई महत्व नहीं है : पुरी

Tue, 18 Nov 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 18 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Human life has no meaning without rituals: Puri
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में सर्व कल्याण की भावना से आयोजित अनुष्ठान के पूजन के बाद महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि हमारी संस्कृति एवं संस्कारों से जीवन का महत्व है। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन में सुख समृद्धि के लिए बड़े-बड़े अनुष्ठान एवं पूजा करते हैं लेकिन यह भी समझना जरूरी है कि बिना संस्कारों एवं नियमों के पूजा का कोई फायदा नहीं है। उन्होंने कहा कि सनातन व भारतीय संस्कृति में संस्कारों का विशेष महत्व है। संस्कारों के कारण ही व्यक्ति अपने जीवन में सफल हो पाता है और समाज में सम्मान पाता है। महंत ने कहा कि जीवन में संस्कार क्यों जरूरी है इसको पहले समझना होगा। इन्हीं संस्कारों से मनुष्य का व्यक्तित्व विकसित होता है। संस्कारों के कारण व्यक्ति के आचरण, विचार और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आता है। महंत राजेंद्र पुरी ने दरबार के श्रद्धालुओं को बताया कि संस्कारों के कारण व्यक्ति में नैतिकता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास होता है। संस्कारों से व्यक्ति को संवेदनशील और उदार बनाया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed