फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Huge grand procession taken out on Lord Valmiki Jayanti

भगवान वाल्मीकि जयंती पर निकाली विशाल भव्य शोभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Huge grand procession taken out on Lord Valmiki Jayanti
कुरुक्षेत्र। शोभायात्रा की एक आर्कषक झांकी का दृश्य। - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस कि उपलक्ष्य में वाल्मीकि सभा द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जसवंत सिंह, रामदिया गागट ने मंत्रोच्चारण के बीच कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया। मुख्य अतिथि समाजसेवी रामनाथ मंडल ने शोभायात्रा को झंडी देकर रवाना किया। रामनाथ मंडल ने कहा कि हम सबको भगवान वाल्मीकि के आदर्शों से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। शोभायात्रा वाल्मीकि आश्रम नजदीक छोटा रेलवे स्टेशन से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से भगवान वाल्मीकि के जयकारों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में दर्जनों झांकियों ने सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में वाल्मीकि के जयकारों का उद्घोष चारों और सुनाई पड़ रहा था। झांकियों में लव-कुश की झांकियां सबके आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। नगर में जहां जहां से भी भगवान वाल्मीकि झांकी निकली, वहां पर दुकानदारों व अन्य लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत कर जलपान करवाया। वहीं शोभायात्रा गांव बाहरी के चौक के पास पहुंचने पर गांव के निवासियों ने वाल्मीकि जी की शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शोभायात्रा बिरला मंदिर चौक, शास्त्री मार्किट, शेखचिल्ली मकबरा, गाऊशाला बाजार, मेन बाजार, रविदास चौक, रोटरी चौक, विश्वकर्मा चौक, आंबेडकर चौक , कच्चा घेर पहुंचने पर भी स्थानीय दुकानदारों द्वारा स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान भजन मंडलियों बैंडबाजों के अलावा भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। जगह-जगह प्रसाद वितरित किया गया। भगवान वाल्मीकि की पालकी को भव्य रूप से फूलों द्वारा सजाया गया। इस अवसर पर सभा के प्रधान जगीर सिंह, शिवकुमार महासचिव, सहसचिव गौतम, वरिष्ठ उपप्रधान रामनाथ मंडल, उप-प्रधान दीपक गिल, जोगिंद्र, जुगलाल, यशपाल नम्बरदार, महिंद्र सिंह, सुखलाल सिंह, सुभाष बेदी, राकेश मट्टू, जरनैल सिंह, भूषण चौहान, अशोक, अमित गिल, तारा चन्द, रामकिशन, जोगीराम, कृष्ण कुमार शीतल प्रकाश, रणधीर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
पुष्पवर्षा के साथ किया शोभायात्रा का स्वागत
शाहाबाद । भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस की पूर्व संध्या पर शाहाबाद में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा लवकुश नगर से हुई और जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत आतिशबाजी, व पुष्पवर्षा के साथ किया गया। भगवान वाल्मीकि सभा की ओर से अग्रसेन चौक पर शोभायात्रा के स्वागत के लिए विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगरपालिका प्रधान डॉ. गुलशन कवात्तरा मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे और शोभायात्रा को अग्रसेन चौक से रवाना किया। हुड्डा चौक पर पूर्व राजयमंत्री कृष्ण बेदी के परिवार की ओर से गौरव बेदी, कर्ण प्रताप बेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया।

नपा प्रधान डा. गुलशन कवात्तरा और गौरव बेदी ने भगवान वाल्मीकि के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इसी तरह शोभायात्रा ने लाडवा रोड, देवी मंदिर रोड, डीएवी स्कूल रोड, पुरानी सब्जी मंडी, पतासा बाजार, रेलवे रोड, सिविल अस्प्ताल रोड, कमेटी बाजार का भ्रमण किया और वापिस लवकुश नगर पहुंची। बाजार में यात्रा के सवागत के लिए जगह-जगह तोरणद्वार सजाए गए थे। इस अवसर पर वाल्मीकि सभा के प्रधान अश्वनी कुमार, पार्षद राजेश उप्पल, कमित सचदेवा, शेखू शर्मा, विक्रम कुमार, प्रदीप घौरी, विकास सहोता, विक्की घौैरी, जयपाल, शिरीष कुमारर, ऋषि, मोनू, अरूण रत्ता, विजय नाहरर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed