{"_id":"685c5269210041d9450e6ce1","slug":"hsgpcs-rs-104-crore-budget-was-discussed-in-a-closed-room-for-seven-hours-but-could-not-be-approved-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-137809-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सात घंटे तक बंद कमरे में एचएसजीपीसी के 104 करोड़ के बजट पर किया मंथन, नहीं लग सकी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सात घंटे तक बंद कमरे में एचएसजीपीसी के 104 करोड़ के बजट पर किया मंथन, नहीं लग सकी मुहर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के 104 करोड़ 50 लाख के बजट पर बुधवार को करीब सात घंटे तक गहन मंथन किया गया लेकिन इसे मंजूरी नहीं मिल सकी। बजट को फिर से तैयार किया जाएगा, जिसके लिए सब कमेटी बनाई जाएगी। इस कमेटी में कौन-कौन होंगे, इस पर देर रात तक चर्चा की जाती रही। सब कमेटी में सभी पक्षों से जुड़े सदस्यों को लिया जाएगा और यह कमेटी फिर से बजट को तैयार करेगी। उसके बाद बजट पर मुहर लगाने के लिए दोबारा से बैठक बुलाई जाएगी।
हालांकि कमेटी प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने इस पर चुप्पी साध ली और कहा कि वे कल विस्तार से बता पाएंगे लेकिन अकाल पंथक मोर्चा के सदस्य हरमनप्रीत सिंह ने यह पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यह बजट पिछले वर्ष एडहॉक कमेटी द्वारा पेश किए गए बजट की ही कॉपी था। करीब छह पेज के बजट के हर बिंदु पर एक-एक सदस्य ने अपनी राय दी।
बजट बैठक सुबह करीब साढ़े 12 बजे गुरुद्वारा छठी पातशाही के हॉल में शुरू हुई, जहां प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा से पहले ही अकाल पंथक मोर्चा के सदस्य पहुंच चुके थे। वहीं इसके बाद धर्म प्रचार कमेटी के चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल और फिर प्रधान जगदीश सिंह झींडा पहुंचे। बैठक में अकाल पंथक मोर्चा के एक सदस्य सहित दो सदस्य नहीं पहुंचे। बंद कमरे में हुई इस बैठक से मीडिया को भी दूर रखा गया लेकिन बताया जा रहा है कि पहले से ही रणनीति के साथ पहुंचे अकाल पंथक मोर्चा ने वर्ष 2014 से अब तक के खर्च का ऑडिट कर पूरी रिपोर्ट संगत के सामने रखे जाने का मुद्दा उठाया तो वहीं पिछले वर्ष सहायता में बांटे गए दो करोड़ 75 लाख के बजट पर भी आपत्ति जताई गई। मोर्चा ने कहा कि इसके लिए 26 लाख के बजट का ही प्रावधान है और ऐसे में जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
उधर हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि बजट पर बैठक शांतिपूर्ण माहौल में चलती रही तो एक-एक सदस्य से एक-एक बिंदु पर चर्चा की गई। बजट में खामियां मिलने व पिछले वर्ष के बजट के हूबहू होने के चलते फिलहाल इसे मंजूर नहीं किया गया। ऐसे में सब कमेटी बनाए जाने का फैसला लिया गया, जो फिर से बजट तैयार करेगी। उनका कहना है कि मोर्चा इस तरह से बजट चाहता है, जिसमें संगत के रुपये का कहीं भी दुरुपयोग न हो और सब कुछ पारदर्शी हो।
मुख्य तौर पर ये सदस्य भी रहे मौजूद
बैठक में कुलदीप मुल्तानी, जोगा सिंह, दीदार सिंह नलवी, बलदेव सिंह कैमपुरा, प्रकाश सिंह साहुवाल, रूपेंद्र पंजोखरा, गुरतेज सिंह, इंद्रजीत सिंह, जसबीर कौर, गुरनाम सिंह, परविंद्र सिंह, बलदेव सिंह, मोहनजीत सिंह सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।