फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   HSGPC will prepare details of land and property of Gurudwaras across the state

Haryana: प्रदेश भर के गुरुद्वारों की जमीन व जायदाद का विवरण तैयार करेगी एचएसजीपीसी

Sat, 20 May 2023 07:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 20 May 2023 07:56 PM IST
सार

गुरविंद्र सिंह धमीजा के हटाए जाने पर नवनियुक्त महासचिव मोहनजीत सिंह के सुझाव पर अहम निर्णय लिया गया है। 1966 के बाद से अब तक के विवरण में प्रोपर्टी संबंधी सारी जानकारी शामिल की जाएगी।

विज्ञापन
HSGPC will prepare details of land and property of Gurudwaras across the state
महंत करमजीत सिंह, प्रधान एचएसजीपीसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में प्रदेश भर में किस गुरुघर के नाम कितनी जमीन व अन्य जायदाद है, इसका सारा खाका तैयार किया जाएगा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने इसके लिए योजना तैयार की है। इसमें वर्ष 1966 के बाद से प्रदेश के सभी गुरुघरों को शामिल किया जाएगा। खास बात यह है कि कमेटी ने यह निर्णय दो दिन पहले ही गुरविंद्र सिंह धमीजा को हटाए जाने के बाद महासचिव पद पर नवनियुक्त किए गए मोहनजीत सिंह के सुझाव पर लिया है।

विज्ञापन


कमेटी के प्रधान बाबा कर्मजीत सिंह ने बताया कि काफी विचार-विमर्श के बाद इस योजना को अमलीजामा पहनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि पंजाब से अलग होने के बाद से साल 2022-23 तक प्रदेश के प्रत्येक गुरुद्वारा साहिब की पूरी जमीन, दुकानें या फिर किसी भी प्रकार की अन्य जायदाद की जानकारी हासिल की जाएगी, जोकि प्रति वर्ष के हिसाब से होगी।
विज्ञापन


 इसमें विशेष रूप से प्रति वर्ष गुरुद्वारा साहिबा की जमीन में बढ़ोत्तरी या फिर कमी अथवा जमीन या जायदाद पर कब्जे का जिक्र शामिल होगा। इसके लिए एक जायदाद सब कमेटी गठित की जाएगी, जोकि 38 सदस्यों पर आधारित होगी। यह सब कमेटी जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए पूरी जानकारी कार्यकारिणी समिति के समक्ष रखेगी, जिसके बाद अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंत ने बताया कि इस कार्य के लिए योग्यता के आधार पर कर्मचारियों की एक टीम भी बनाई जाएगी, जोकि नियमानुसार प्रत्येक बिंदू पर नजर रखेगी और इससे संबंधित एक-एक बिंदू की जानकारी उच्चाधिकारियों एवं सदस्यों को देंगी।


इस दौरान प्रधान साहिब के साथ कनिष्ठ उपप्रधान बाबा गुरमीत सिंह तिलोकवाला, महासचिव मोहनजीत सिंह, कार्यकारिणी मैंबर गुरबखश सिंह खालसा, जसवंत सिंह दुनियामाजरा, साहिब सिंह, दीदार सिंह नलवी व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed