{"_id":"69a605cffcb2020f7301ef04","slug":"hsgpc-passes-budget-for-previous-works-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-151045-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एचएसजीपीसी ने पिछले कार्यों का बजट किया पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एचएसजीपीसी ने पिछले कार्यों का बजट किया पास
Tue, 03 Mar 2026 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 03 Mar 2026 03:42 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यकारिणी समिति की बैठक में भाग लेते सदस्य व पदाधिकारी। स्वयं
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीपीसी) की कार्यकारिणी समिति की बैठक सोमवार को संस्था के मुख्य दफ्तर में हुई। प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा के नेतृत्व में हुई इस बैठक में पिछले कार्यों पर स्वीकृति की मोहर लगाई गई। झींडा ने बताया कि बैठक में पिछले सभी कार्यों को कार्य कार्यकारिणी समिति द्वारा मंजूरी दी गई है। कुछ अहम प्रस्ताव को स्वीकार किया गया। झींडा ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा ज्यूडिशियल कमीशन से संस्था का बजट पास करने की अपील भी की है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा कमेटी के कार्य बजट की वजह से प्रभावित न हो इसलिए हरियाणा सिख गुरुद्वारा ज्यूडिशियल कमीशन को संस्था का बजट पास कर देना चाहिए। झींडा ने दावा किया कि बैठक में महासचिव हरजीत सिंह रानियां, संयुक्त सचिव बलविंदर सिंह भिंडर, कार्यकारिणी समिति जत्थेदार करनैल सिंह निम्नाबाद, मेंबर पलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह मुल्तानी, रुपिंदर सिंह और चीफ सेक्रेटरी जसविंदर सिंह दीनपुर, एडिशनल सेक्रेटरी राजपाल सिंह दुनिया माजरा, नरेंद्र सिंह, धर्म प्रचार उप सचिव अमरिंदर सिंह भी शामिल रहे। इससे पहले जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा के साथ हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य इंद्रजीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह फग्गू, बलविंदर सिंह खालसा, मोहनजीत सिंह पानीपत, मेजर सिंह, गुरमेज सिंह, सुखदेव सिंह और पी ए शमशेर सिंह आदि ने गुरु घर के प्रबंध को लेकर विचार विमर्श भी किया। संवाद