फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   HSGPC members will participate in Delhi Fateh Diwas

Kurukshetra News: दिल्ली फतेह दिवस में हिस्सा लेंगे एचएसजीपीसी के सदस्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
HSGPC members will participate in Delhi Fateh Diwas
कुरुक्षेत्र। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से लाल किले में दिल्ली फतेह दिवस समागम मनाया जाएगा, जिसमें हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सभी सदस्य हिस्सा लेंगे। उक्त जानकारी प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना ने दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से इस बार 241वां दिल्ली फतेह दिवस लाल किला के मैदान में मनाया जा रहा है। इस समागम का निमंत्रण दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरमीत सिंह कालका की ओर से हरियाणा कमेटी को दिया था, वहीं धर्मनगरी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब पातशाही नौवीं में भी कीर्तन समागम का आयोजन 29 अप्रैल को किया जाएगा।
विज्ञापन


समागम से पहले 28 अप्रैल को ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी से महान नगर कीर्तन सजाया जाएगा। हरियाणा कमेटी द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सेवक जत्था के सहयोग से यह समागम करवाया जा रहा है, जिसमें श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर के हजूरी रागी भाई कुलदीप सिंह व भाई भूपिंदर सिंह संगत को कीर्तन से निहाल करेंगे, साथ ही पंज प्यारों की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सुंदर पालकी के साथ महान नगर कीर्तन सजाया जाएगा। यह नगर कीर्तन ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी से आरंभ होकर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से होते हुए ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही नौवीं में ही संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed