फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   hsgpc

Kurukshetra News: गुरुद्वारा प्रबंधन के लिए गठित हुई पांच सदस्यीय सलाहकार सब कमेटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
hsgpc
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की अंतरिम सदस्य बीबी रविंदर कौर अजराना और जसवंत सिंह दुनिया माजरा की अध्यक्षता में क्षेत्र की सिख संगत और धार्मिक सभा सोसायटियों के प्रधानों और पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें जिला के सभी गुरुद्वारा साहिबान के प्रबंधन सेवा संभाल को सुचारू रूप से चलाने और प्रबंधों में सुधार लाने हेतु विचार विमर्श किया गया। बैठक में संगत और धार्मिक सभा सोसायटियों के पदाधिकारियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सभी से विचार विमर्श पश्चात एक पांच सदस्यीय सलाहकार सब कमेटी का गठन किया गया। नवगठित सलाहकार सब कमेटी में श्री हेमकुंट साहिब सेवा सोसायटी के प्रधान तेजेंद्र सिंह मक्कड़, गुरुद्वारा सिंह सभा सुंदरपुर से नरेंद्र सिंह गिल, बाबा बंदा सिंह बहादुर सेवक जत्था (ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं) से गुरविंदर सिंह हाजीपुरिया, श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी से प्रितपाल सिंह और ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही नौंवी से अमरीक सिंह को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

बैठक के बाद बीबी रविंदर कौर अजराना ने बताया कि नवगठित सलाहकार सब कमेटी गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधन को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करेगी। यह कमेटी हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अंतरिम सदस्यों की अगुवाई में सेवा संभाल के कार्यों में सहयोग देंगी। इस बैठक में श्री हेमकुंट साहिब सेवा सोसायटी के प्रधान तेजेंद्र सिंह मक्कड़, श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी (गुरुद्वारा पटा साहिब) कुरुक्षेत्र के प्रधान जसपाल सिंह व सचिव दिलबाग सिंह, ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही सातवीं से अवतार सिंह, बाबा बंदा सिंह बहादुर सेवक जत्था (ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं) से गुरविंदर सिंह, श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी कुरुक्षेत्र से रघुबीर सिंह, कुलवंत सिंह, प्रितपाल सिंह, गुरुद्वारा गोबिंदगढ़, गुरुद्वारा नानक दरबार रतगल,गुरुद्वारा साहिब न्यू कालोनी से गुरविंदर सिंह, अजीत सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed