{"_id":"685716b4853084f85d0cb53f","slug":"hsgmc-will-also-build-a-womens-university-along-with-sri-guru-teg-bahadur-sahib-sikh-world-university-in-jind-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-137618-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एचएसजीएमसी जींद में ही श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सिख वर्ल्ड यूनिवर्सिटी के साथ महिला विश्वविद्यालय भी बनाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एचएसजीएमसी जींद में ही श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सिख वर्ल्ड यूनिवर्सिटी के साथ महिला विश्वविद्यालय भी बनाएगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। अभी तक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के अधीन चल रहे मीरी-पीरी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी सेवा संभाल कर अगले साल जुलाई में कॉलेज का सत्र शुरू कर देगी। इस बाबत कमेटी अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर विचार-विमर्श किया, जिस दौरान उन्हें सहयोग का भरपूर भरोसा मिला है।
कमेटी प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने शनिवार को मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा में बताया कि जींद में 250 एकड़ भूमि पर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सिख वर्ल्ड यूनिवर्सिटी बनाने के साथ-साथ जींद में ही 100 एकड़ भूमि पर माता गुजर कौर महिला विश्वविद्यालय बनाने, ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं नाडा साहिब पंचकूला के साथ लगती पांच एकड़ भूमि गुरु घर को दिलाने, गुरुद्वारा नाडा साहिब परिसर से गुजर रही हाईटेंशन पावर लाइन वोल्टेज की तार को बाहर करने या फिर भूमिगत करने तथा देश के प्रसिद्ध अदाणी या फिर टाटा ग्रुप से प्रदेश के सभी गुरुद्वारा साहिबान में नि:शुल्क सोलर सिस्टम की सेवा करवाने के मुद्दों पर भी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से विचार-विमर्श हुआ है।
इतना ही नहीं, गुरुद्वारा धमतान साहिब की खेती भूमि के लिए भाखड़ा नहर से छोटी नहर निकालकर पानी देने की मांग भी उन्होंने केंद्रीय मंत्री से की, जिस पर विचार विमर्श करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि उनके पास मांग पहुंची है कि कृषि से संबंधित रिसर्च के लिए 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता है, जिसे पर भी कमेटी मंथन कर रही है।
विज्ञापन
कमेटी प्रधान के मुताबिक मीरी पीरी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चलाने के लिए एसजीपीसी ने 50 करोड़ रुपये का लोन लिया हुआ है, अपने पास से एसजीपीसी कोई पैसा नहीं खर्च कर रही। उन्होंने बताया कि अस्पताल चलाने, मेडिकल कॉलेज बनाने और हास्टल बनाने के लिए 45 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एचएसजीएमसी एक्ट 2014 में स्पष्ट है कि प्रदेश में सारी चल-अचल संपत्ति, ट्रस्ट व अन्य संपत्ति शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर की है, वह हरियाणा कमेटी की होगी। इसके लिए एसजीपीसी को हरियाणा कमेटी का सहयोग करना चाहिए।
झींडा ने कहा कि तत्कालीन इंदिरा गांधी की सरकार द्वारा देश में लगाई गई इमरजेंसी की 50वीं वर्षगाठ को काले दिवस के रूप में मनाकर इसका संताप झेलने वालों को सम्मानित किया जाना है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा गलत बयानबाजी शुरू कर दी, जबकि उन्हें पता होना चाहिए कि इमरजेंसी में प्रकाश सिंह बादल, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने भी जेल काटी। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा सभी को इसका आमंत्रण दिया गया है, चाहे वह सिख हैं, चाहे गैर सिख है। झींडा ने कमेटी के बजट पर चर्चा में कहा कि सबसे पहले हरियाणा कमेटी जितना संभव होगा, उतना खर्च करेगी, उसके बाद संगत के पास जाएगी और यदि फिर भी जरूरत पड़ी तो, बैंक से लोन लिया जाएगा। इसके बाद सरकार से सहायता लेने का प्रावधान भी हरियाणा कमेटी के पास है। कमेटी का सहयोग करने के लिए सरकार ने हर साल 100 करोड़ रुपये सहायता करने का आश्वासन दिया हुआ है।
हरियाणा कमेटी द्वारा रानिया जिला सिरसा में कैंसर के उपचार के लिए अस्पताल बनाने का ऐलान भी पिछले दिनों किया था, जिसमें सहयोग के लिए विश्व प्रसिद्ध समाजेसवी एवं सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालक एसपी ओबराय दुबई वालों से भी अपील की गई है। इसके अलावा संस्था के अधीन आने वाले गुरुद्वारा साहिबान में जरूरतमंद संगत के लिए विभिन्न टेस्ट करने के लिए लैब शुरू करने की अपील भी की है। इसके साथ ही लाइफ सिस्योर लैब भी खोलने की मांग एसपी ओबराय से की गई है।
इस मौके पर वरिष्ठ उपप्रधान गुरमीत सिंह, कनिष्ठ उपप्रधान गुरबीर सिंह, महासचिव हरजीत सिंह, संयुक्त सचिव बलविंदर सिंह भिंडर, कार्यकारिणी समिति मैंबर कुलदीप सिंह मुलतानी, करनैल सिंह निमनाबाद, तजिंदरपाल सिंह नारनौल, रूपिंदर सिंह, जगतार सिंह मान व पलविंदर सिंह सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य भी मौजूद रहे।
यूपीएससी की ट्रेनिंग सेंटर बनाने के लिए मांग की भूमि
झींडा ने बताया कि कमेटी ने सरकार से ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं नाडा साहिब पंचकूला की दोनों ओर ढाई-ढाई एकड़ भूमि देने की मांग की गई है। इसमें से हरियाणा कमेटी द्वारा एक तरफ ढाई एकड़ भूमि पर यूपीएससी परीक्षा की ट्रेनिंग देने के लिए सेंटर शुरू किया जाएगा, जबकि दूसरी तरफ की ढाई एकड़ भूमि पर सराएं बनाने की योजना है। अगर सरकार ने यह भूमि गुरुद्वारा साहिब को दे दी, तो फिर जल्द ही इन दोनों परियोजनाओं पर काम शुरू कर दिया जाएगा।