{"_id":"6aef83e83228d96a63040dee","slug":"hsgmc-has-its-eyes-set-on-the-steps-to-be-taken-by-the-chief-minister-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-163835-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मुख्यमंत्री की ओर से उठाए जाने वाले कदम पर टिकी एचएसजीएमसी की निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मुख्यमंत्री की ओर से उठाए जाने वाले कदम पर टिकी एचएसजीएमसी की निगाहें
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा बातचीत करते हुए। स
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) में चल रहे विवाद और प्रशासनिक अड़चनों के बीच अब सभी की निगाहें मुख्यमंत्री की ओर से उठाए जाने वाले कदम पर टिकी हैं। कमेटी का बजट पास न हो पाने और जनरल हाउस की बैठक में कुछ सदस्यों की ओर से रोड़ा अटकाए जाने के मामले ने स्थिति को और पेचीदा बना दिया है, ऐसे में कमेटी के भविष्य के कामकाज को लेकर मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप और उनके फैसले का इंतजार किया जा रहा है।
शनिवार को कमेटी मुख्यालय पहुंचे एचएसजीएमसी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह झींडा का कहना है कि कमेटी में चल रहे पूरे घटनाक्रम और मौजूदा हालात से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जा चुका है। उन्हें बताया गया है कि किस तरह बजट पारित नहीं हो पा रहा और जनरल हाउस की बैठक में कुछ सदस्यों की वजह से जरूरी कामकाज प्रभावित हो रहा है।
झींडा के अनुसार, कमेटी के सुचारू संचालन के लिए बजट का पारित होना बेहद जरूरी है। बजट पास नहीं होने से विकास कार्यों और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर असर पड़ सकता है। वहीं, जनरल हाउस की बैठक में सहमति नहीं बन पाने के कारण भी कई महत्वपूर्ण विषय लंबित हैं।
विज्ञापन
अब कमेटी को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कदम उठाएंगे, ताकि मौजूदा गतिरोध दूर हो सके और एचएसजीएमसी का कामकाज सामान्य रूप से आगे बढ़ सके।