फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   HSGMC elections through EVMs not acceptable: Jhinda

ईवीएम से एचएसजीएमसी चुनाव नहीं स्वीकार : झींडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
HSGMC elections through EVMs not acceptable: Jhinda
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का चुनाव ईवीएम से करवाया जाना स्वीकार नहीं हो सकता। ईवीएम पहले ही पूरे देश भर में आशंका के घेरे में आ चुकी है। अब सिख गुरुद्वारा चुनाव आयोग ने भी ईवीएम के जरिए चुनाव कराने का फैसला किया है, जो सही नहीं है। इसके विरोध में मंगलवार को पंथक अकाली दल के कार्यकर्ता और संगत सड़कों पर उतरेगी और जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

पंथक अकाली दल के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सिख नेता जगदीश सिंह झींडा ने यह ऐलान किया। वे सोमवार को गुरुद्वारा डेरा कारसेवा में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। झींडा ने कहा कि पहले ही चुनाव के दौरान ईवीएम का पुरजोर विरोध रह चुका है और इसमें की जाने वाली गडबड़ी की आशंका हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जताई गई। ऐसे में प्रदेश सरकार और गुरुद्वारा चुनाव आयोग की ओर से ईवीएम के जरिए चुनाव नहीं कराना चाहिए। अगर ईवीएम का प्रयोग जरूरी ही है तो साथ में बैलेट पेपर से भी चुनाव कराया जाए। इस मांग को लेकर वे मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ रोष जताते हुए जिला उपायुक्त को ज्ञापन भी सौपेंगे। झींडा ने कहा कि वे पूरे प्रदेश भर में कमेटी चुनाव को लेकर घूम रहे हैं और हर जगह ही संगत ईवीएम का विरोध कर रही है। धार्मिक कमेटी के चुनाव भी ईवीएम से कराया जाना जायज नहीं हो सकता।
विज्ञापन

उधर उन्होंने कहा कि मंगलवार को रोष प्रदर्शन से पहले पंथक अकाली दल के चुनाव में उतरने को तैयार हुए संभावित उम्मीदवारों की बैठक भी होगी, जिसमें विस्तार से हर पहलू पर चर्चा की जाएगी। वहीं, झींडा ने कहा कि मतदाता फाॅर्म स्वीकार करने में सरकार अधिकारी और कर्मचारी आना-कानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के पक्ष के लोगों के आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं जबकि विपक्ष से संबंधित लोगों के आवेदनों पर आपत्तियां लगाकर लौटा दिए जाते हैं।
उन्होंने संत दादूवाल की ओर से साहिबजादों के शहीदी कार्यक्रमों के चलते चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मांग पर झींडा ने कहा कि यह सही नहीं है। चुनाव तय कार्यक्रम के अनुसार होने चाहिए, क्योंकि पहले से ही चुनाव में अनावश्यक देरी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed