{"_id":"69a74b50a99771a79d033acd","slug":"hpv-vaccine-given-to-teenage-girls-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-151058-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: किशोरियों को लगाई एचपीवी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: किशोरियों को लगाई एचपीवी वैक्सीन
Wed, 04 Mar 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 04 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
पिहोवा। कस्बे के सरकारी अस्पताल में मंगलवार को किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। इस अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी को अजमेर, राजस्थान से किया जबकि प्रदेश में इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा से किया। ये जानकारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.मनीषा सिंह ने दी
उन्हाेंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर मुख्य रूप से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के कारण होता है। इस सर्वाइकल कैंसर को एचपीवी वैक्सीन से इसे 93-100 प्रतिशत तक रोका जा सकता है। यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। निजी क्षेत्र में हजारों रुपये की लागत वाली ये वैक्सीन अब सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध है। यह वैक्सीन 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियां (राष्ट्रीय अभियान के अनुसार) को लगाई जाती है। यह वैक्सीन एक ही डोज में दी जाती है (गार्डासिल-4) यह तीन महीने का विशेष अभियान राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जा रहा है, जिसका पंजीकरण यू विन पोर्टल पर ऑनलाइन या वॉक-इन सुविधा उपलब्ध के साथ उपलब्ध है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह अफवाहों और भ्रांतियों से दूर रहें। संवाद