फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   How to be 100 smart cities of the country, blueprint will be prepared in NIT Kurukshetra

Kurukshetra News: कैसे हो देश के 100 स्मार्ट शहर, एनआईटी कुरुक्षेत्र में तैयार होगा खाका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
How to be 100 smart cities of the country, blueprint will be prepared in NIT Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रोद्यौगिकी संस्थान (एनआईटी)।
कुरुक्षेत्र। केंद्र सरकार ने देश के 100 शहरों को स्मार्ट बनाने की योजना तैयार की है। ये शहर कैसे हो और किस प्रकार से इनके आधारभूत ढांचे को विकसित किया जा सकता है, यह खाका एनआईटी कुरुक्षेत्र में अगले दो दिन में तैयार किया जाएगा। इसके लिए देशभर के 100 तकनीकी संस्थानों, केंद्रीय व राज्य विश्वविद्यालयों के 200 अनुसंधानकर्ता, वास्तुकार, वैज्ञानिक, इंजीनियर, वास्तुकार व प्रशासक मंथन करेंगे। इसके बाद अगले एक माह में एनआईटी की ओर से केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इस रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार स्मार्ट शहरों को विकसित किए जाने की योजना को अमलीजामा पहनाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा जिन शहरों को स्मार्ट बनाए जाने का निर्णय लिया गया है, उनमें करनाल भी शुमार है तो भविष्य में कुरुक्षेत्र भी इसी श्रेणी में आने की उम्मीद जताई जा रही है। केंद्र सरकार ने इन शहरों के बुनियादी विकास को लेकर विशेष तकनीकी विशेषज्ञों को योजना तैयार किए जाने का जिम्मा सौंपा है। इसी के चलते ही एनआईटी कुरुक्षेत्र में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर पर संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न संस्थानों ने आने वाले विशेषज्ञ जहां अपने-अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे वहीं हर क्षेत्र को लेकर नए आइडिया भी सामने आएंगे। इसके बाद एक कमेटी द्वारा विशेषज्ञों के तथ्यों पर आधारित रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


स्मार्ट शहरों में होंगी बम व मिसाइल अवरोधी इमारतें
स्मार्ट शहरों का ढांचा इस तरह से होगा, जिसमें सड़क से लेकर पुल व एक छोटे घर से लेकर बड़ी इमारत तक व्यवस्थित रूप से होगी। यहां तक कि सड़कों पर सिग्नल तक पहले से ही विशेष प्लानिंग के तहत लगाए जाएंगे। हर कुछ विदेशी तर्ज पर दिखाई देगा तो लोगों को खुद अपना जीवन स्तर बेहतर महसूस होने लगेगा। हर इमारत बम व मिसाइल अवरोधी होंगी। यही नहीं अन्य आधारभूत संरचना पर भी इसी तरह से गहनता से विशेषज्ञ मंथन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




50 पेज से ज्यादा की होगी रिपोर्ट : शर्मा
एनआईटी कुरुक्षेत्र के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी के संयोजक एचके शर्मा का कहना है कि संगोष्ठी के बाद 50 से ज्यादा पेज की रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जो केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। इस संगोष्ठी का शुभारंभ एनआईटी निदेशक डॉ. बीवी रमना रेड्डी द्वारा किया जाएगा।

कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रोद्यौगिकी संस्थान (एनआईटी)।

कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रोद्यौगिकी संस्थान (एनआईटी)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed