फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   How prepared Dharmanagari is for cleanliness survey, team will test today

Kurukshetra News: स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए कितनी तैयार है धर्मनगरी, आज परखेगी टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
How prepared Dharmanagari is for cleanliness survey, team will test today

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हर वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछड़ती रही धर्मनगरी इस बार कितनी तैयार है, यह परखने के लिए एक टीम शुक्रवार को पहुंचेगी। हालांकि तीन सदस्यीय यह टीम स्वच्छता जांच का फाइनल सर्वेक्षण नहीं करेगी बल्कि सर्वेक्षण के लिए तैयारियों का जायजा लेगी जबकि सर्वेक्षण के लिए फाइनल टीम मार्च माह के अंंतिम सप्ताह या फिर अप्रैल माह में आने की संभावना है।
टीम सबसे पहले जिला उपायुक्त के साथ बैठक करेगी, जहां स्वच्छता को लेकर उठाए गए कदमों को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस बैठक में नगर परिषद के अधिकारी भी शामिल रहेंगे। टीम मौके का भी मुआयना करेगी तो वहीं एप से लेकर ऑनलाइन अन्य कार्यों को भी देखा जाएगा। इसमें रही अब तक खामियों को भी टीम अवगत कराएगी ताकि समय रहते फाइनल सर्वेक्षण से पहले उन्हें पूरा किया जा सके।
विज्ञापन


बता दें कि स्वच्छता रैंकिंग में धर्मनगरी टॉप 10 में शुमार हो, इसके लिए बड़े दावों व प्रयास किए जाते रहे लेकिन अब तक कोसों दूर ही रही। पिछली बार आई रैंकिंग में देश में 414वां स्थान मिल पाया था जबकि प्रदेश में सबसे फिसड्डी में दूसरे स्थान पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार ये हालात न रहें, इसके लिए पिछले करीब तीन माह पहले नगर ही नहीं जिला प्रशासन ग्राउंड जीरो पर उतर चुका है। नप अधिकारियों से लेकर डीसी तक हर अधिकारी बेहतर रैंक के लिए कड़ाके की ठंड में पसीना बहाते रहे हैं। यहां तक कि पर्यटन की ओर कदम बढ़ा रही धर्मनगरी में डंपिंग प्वाइंट भी न रहे और खुले में कहीं पर भी कचरा न दिखाई दे, इसके लिए भी कई कदम उठाए गए हैं लेकिन आज भी उम्मीद अनुसार प्रशासन के इन प्रयास का असर दिखाई नहीं पड़ रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आज भी कचरे के ढेर देखे जा सकते हैं। जिला सचिवालय के आसपास ही सेक्टर 10 भी ऐसा ही क्षेत्र बन चुका है जबकि इसके आसपास से ही अधिकतर अधिकारियों का आना-जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed