कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र में दो दिवसीय इंटर हॉस्टल ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी हॉस्टल के करीब 200 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में आयोजित की जा रही है। इसमें शतरंज, वैलोरेंट, फ्री-फायर, बीजीएमआई और क्लैश रोयाल गेमिंग में विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
क्लैश रोयाल प्रतियोगिता में हॉस्टल नंबर एक के क्षितिज ने पहला स्थान हासिल किया और हॉस्टल नंबर चार के अनंत दूसरे व हॉस्टल नंबर 10 के शशांक ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं बीजीएमआई में हॉस्टल नंबर नौ के अक्षय, ज्योर्तिदित्य, धैर्य और हर्ष पहले स्थान पर रहे और हॉस्टल नंबर 10 के दिवाकर, नीरज, व्योम और रोजित दूसरे तथा हॉस्टल नंबर एक के मोहक, कार्ण, देवांश और कार्तिकेय ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि वैलोंरेंट प्रतियोगिता में हॉस्टल नंबर आठ के तुषार, शाहीद, आर्यमिक, गौरव और सौरव ने पहला स्थान हासिल किया और हॉस्टल नंबर नौ के वैभव, अतीक, अभिनव, राहुल दीपांश व अश्विनी दूसरे तथा हॉस्टल नंबर एक के संभव, अरनव शर्मा, अरनव सिंह, शिखर व गौरव ने तीसरा स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता खेल अधिकारी शाहुबद्दीन के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। ई-स्पोर्ट्स टीम के छात्र समन्वयकों में अतीक खान, हर्षवर्धन दास, वैभव सिंह, अमन शर्मा, रितिक कचुरा, प्रत्यक्ष, हितेश और और शाहिद ने प्रतियोगिता का जिम्मा संभाला।