{"_id":"629bbd4aedf8c11f7156a17f","slug":"host-haryana-s-match-draw-with-punjab-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1104862153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजबान हरियाणा का पंजाब से मैच ड्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजबान हरियाणा का पंजाब से मैच ड्रा
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पुरुष हॉकी लीग मैच भिड़ते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। शाहाबाद के एस्ट्रोटर्फ पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के पुरुष हॉकी लीग के पहले मैच का शुभारंभ पूल बी की टीम उत्तर प्रदेश व बिहार की टीम के बीच मैच से हुआ। इस पहले मैच में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस टीम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम बिहार को एक भी गोल नहीं करने दिया। उत्तर प्रदेश की टीम ने अपना पहला 10-0 गोल के बड़े अंतर जीता। यह शुरू से ही एक तरफा नजर आ रहा था। इस मैच में उत्तर प्रदेश के अरुण साहनी ने सर्वाधिक तीन गोल किए।
इसी खेल प्रांगण में दूसरा मैच मेजबान हरियाणा और पंजाब की टीम के बीच खेला गया। यह मुकाबला बड़ा रोचक रहा। तीसरे क्वार्टर तक पंजाब की टीम ने बढ़त बना कर रखी और अंतिम क्वार्टर में हरियाणा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पंजाब के साथ 3-3 गोल करके बराबरी कर ली। हरियाणा की टीम ने अंतिम छह मिनट में तीसरा गोल दागकर पंजाब के साथ मैच ड्रॉ खेला। इस मैच में पंजाब टीम के राजिंद्र सिंह ने दो किए।
वहीं शाम के सत्र में पूल ए की झारखंड और ओडिशा टीम के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को झारखंड की टीम ने 1-0 के अंतर जीतकर तीन अंक प्राप्त किए। शाम के सत्र का दूसरा मैच चंडीगढ़ और मणिपुर टीम के बीच खेला गया। इस मैच में चंडीगढ़ की टीम शुरू से ही बढ़त बनाए थी। आखिरी समय में दूसरे हाफ में मणिपुर की टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए स्कोर 3-3 से बराबर कर लिया, मगर आखिरी 30 सेकेंड में मणिपुर की टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिल गया। इसका फायदा उठाते हुए मणिपुर ने चौथा गोल दागकर चंडीगढ़ को 4-3 से मात दी।
विज्ञापन
आज के होंगे इन टीम के मैच
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राम निवास ने बताया कि रविवार को सुबह के सत्र में सुबह सात बजे पूल ए की झारखंड और मणिपुर, सुबह नौ बजे उड़ीसा और चंडीगढ़ के बीच मैच होगा। वहीं शाम के सत्र में साढ़े तीन बजे से पूल बी की टीम पंजाब और बिहार के बीच खेला जाएगा। साढ़े पांच बजे से हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच मैच होगा।