फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Home Minister Shah will arrive on October 3, preparations begin

Kurukshetra News: 3 अक्तूबर को आएंगे गृह मंत्री शाह, तैयारियां शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Home Minister Shah will arrive on October 3, preparations begin
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर के पूर्व छोर के साथ जिस मेला ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहले कार्यकाल में 11 साल पहले विशाल रैली में गरजे थे। वहीं अब 3 अक्तूबर को गृह मंत्री अमित शाह की गर्जना होगी। यहां से वे न केवल लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे बल्कि विशाल रैली को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

वे कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए वोट चोरी से लेकर बिहार चुनाव के दृष्टिगत अन्य मुद्दों पर घेर सकते हैं। इसके साथ ही वे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सहकारिता के जरिये आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने, 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के लक्ष्य पर भी विस्तार से चर्चा कर सकते हैं और पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को खास गुर दे सकते हैं।
विज्ञापन

पहले यह आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया जाना था लेकिन अब पार्टी ने इसे विशाल रूप देने का फैसला किया है जिसके चलते यह आयोजन अब मेला ग्राउंड में होगा। पार्टी इस आयोजन की तैयारियों में जुट गई है। मेला ग्राउंड में न केवल खास शामियाना लगाया जाना शुरू कर दिया गया है बल्कि यहां ब्रह्मसरोवर के आसपास बनी अस्थायी अनाजमंडी को भी हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के दौरान 2024 में कार्यकर्ताओं में भरा था जोश : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 27 सितंबर 2024 को सीएम सिटी लाडवा पहुंचे थे, जहां विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा था। यहां उन्होंने अग्निवीर व अन्य केंद्र सरकार की योजनाओं पर खुलकर चर्चा की थी और कांग्रेस के प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व को भी घेरा था। 26 मार्च 2017 को कार्यकर्ताओं को दिया था गुरुमंत्र : कार्यकर्ताओं को गुरुमंत्र देने के लिए भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 26 मार्च 2017 को पंजाबी धर्मशाला में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed