{"_id":"68aa35a5e873ef5b9e0ffc14","slug":"homa-and-sargam-first-in-know-india-competition-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-140901-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: भारत को जानो स्पर्धा में होमा और सरगम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: भारत को जानो स्पर्धा में होमा और सरगम प्रथम
Sun, 24 Aug 2025 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 24 Aug 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को भारत विकास परिषद के सहयोग में भारत जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कई छात्राओं ने भाग लिया।
संचालन परिषद के सदस्य जगजीत कुमार व डॉ. नितिन गोयल ने छात्राओं को प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी और भारत के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और सामान्य ज्ञान से परिचित कराया। प्रतियोगिता में कक्षा छठी से 12वीं तक की छात्राओं ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग में होमा ने प्रथम तथा पूजा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि वरिष्ठ वर्ग में सरगम ने प्रथम और आंचल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने बताया विजेता छात्राएं अब नगरीय स्तर पर प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस मौके पर राजेंद्र सिंह कलेर, डॉ. जितेंद्र कुमार, बलबीर प्रकाश, सुरेश सैनी और प्राचार्या सुमन बाला ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया। संवाद