फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Holy Gita sits in the Parliament of Sri Lanka

Kurukshetra News: श्रीलंका की संसद में विराजमान हुई पवित्र गीता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Holy Gita sits in the Parliament of Sri Lanka
कुरुक्षेत्र। श्रीलंका में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया, जिसको लेकर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों से लेकर सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों में भी उत्साह बना रहा। तीन दिवसीय महोत्सव के रविवार को समापन के बाद अगले दिन श्रीलंका की संसद समिति के हॉल में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड व प्रदेश सरकार के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीलंका के लोकसभा अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धने को गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने पवित्र गीता की प्रति सौंपी, जिसे संसद में विराजमान किया गया।
विज्ञापन


गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता संपूर्ण मानव जाति के लिए है, यह पवित्र ग्रंथ किसी एक व्यक्ति विशेष या किसी एक देश के लिए नहीं है, अपितु इस पवित्र ग्रंथ के उपदेशों में पूरे विश्व की समस्याओं का समाधान निहित है। इसलिए पूरे विश्व को पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों से शांति का संदेश मिलता है और जो मानव उपदेशों को अपने जीवन में धारण कर लेता है, वह व्यक्ति और देश हमेशा आगे की तरफ बढ़ता है।
विज्ञापन




स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयास से ही श्रीलंका में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव के सफल आयोजन के बाद श्रीलंका की संसद में स्थापित करने के लिए श्रीलंका लोकसभा के अध्यक्ष को पवित्र ग्रंथ गीता की प्रति सौंपी गई है। इस ग्रंथ के माध्यम से अब श्रीलंका के प्रत्येक नगरवासी को पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों के बारे में श्रीलंका सरकार की तरफ से जानकारी दी जाएगी और प्रत्येक मनुष्य को गीता के उपदेशों से आत्मसात होने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और केडीबी के सहयोग से मॉरीशस, लंदन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का सफल आयोजन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की सोच है कि हरियाणा की पावन धरा कुरुक्षेत्र में दिए गए गीता के उपदेशों को विश्व के हर मानव तक पहुंचाया जाए। इस विषय को लेकर ही हर साल अलग-अलग देशों में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है और सभी देशों की संसद में पवित्र ग्रंथ गीता को स्थापित करने के लिए पवित्र ग्रंथ गीता की प्रति सौंपी गई है। केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल और कुरुक्षेत्र 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार और केडीबी के सहयोग से श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक से तीन मार्च तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया।




इस महोत्सव में शोभायात्रा, पुस्तक मेला, शिल्प मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। इन प्रतियोगिताओं में हजारों की संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया और शोभायात्रा में जो सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए वे अद्भुत और अविस्मरणीय थे। इस मौके पर केडीबी के सदस्य सचिव विकास गुप्ता, केडीबी की सीईओ डाॅ. वैशाली शर्मा, केडीबी के पूर्व सदस्य विजय नरूला श्रीलंका के अधिकारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed