फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Holika Dahan took place in the district, colors will rain today

Kurukshetra News: जिले हुआ होलिका दहन, आज बरसेंगे रंग

Mon, 25 Mar 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 25 Mar 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan took place in the district, colors will rain today
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में रविवार को कई जगहों पर होलिका दहन किया गया। शांति नगर स्थित दुर्गा मंदिर गउशाला बाजार, छोटा बाजार, आंचला चौक, सुभाष मंडी, झांसा रोड और सुभाष मंडी में सुबह होली का पूजन किया गया और शाम को होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के बाद लोगों ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी। दिनभर होली पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बनी रही और काफी संख्या में खरीदार पर्व के लिए खरीदारी करने पहुंचे।
विज्ञापन


बाजार में बच्चों ने अपनी पसंद के रंग और पिचकारियां खरीदीं। वहीं स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी होली का खुमार छाया रहा। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली। ज्योतिषाचार्य पंडित रामराज कौशिक ने बताया कि पुराणों में होलिका दहन और पूजा का विशेष महत्व शास्त्रों में मान्यता है कि होलिका दहन के दिन होली पूजन करने से महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती हैं। हिरण्य कश्यप के कहने पर होलिका प्रह्लाद को मारने के लिए अपनी गोद में बैठाकर आग में प्रवेश कर कई। किंतु भगवान विष्णु की कृपा से तब भी भक्त प्रह्लाद बच गया और होलिका जल गई। तभी से बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में होलिका दहन पर्व धूमधाम से हर साल मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed