फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Holi Dhoom, Very Loud Gulal

Kurukshetra News: होली की धूम, खूब उड़ा गुलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Holi Dhoom, Very Loud Gulal
कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल में होली खेलती नर्सिंग ऑफिसर। संवाद
कुरुक्षेत्र। रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे...जिले में होली का उल्लास है। रंगों के इस पर्व का बच्चों से लेकर बुजुर्गों में उत्साह बना रहा। जमकर रंग, गुलाल उड़ाया। शहर और गांवों में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया। बाजार में गुलाल, पिचकारी और रंगों की खूब बिक्री हुई। मिठाई की दुकानों पर भीड़ जुटी रही, जहां लोग गुजिया, मालपुए और अन्य पारंपरिक व्यंजन खरीदते रहे। शहर के विभिन्न मोहल्लों और कॉलोनियों में युवा रंग खेलते रहे।
विज्ञापन

युवा रंग-गुलाल के साथ नाच-गाने की तैयारी में जुटे हैं। वहीं कई सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की ओर से विशेष आयोजन किए गए। कुछ संस्थाओं की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। मंदिरों में विशेष पूजा की गई और भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की झांकियां दिखाईं गई। कई मंदिरों में फूलों की होली खेली गई।
विज्ञापन

पहले की पूजा फिर होलिका दहन

जिले में फाल्गुन पूर्णिमा की शाम को होलिका दहन किया गया। इसके लिए जगह-जगह पर लकड़ियां और अन्य पूजन सामग्री एकत्रित की गई तथा विधिवत पूजन किया। लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने घरों से निकलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

केमिकल वाले रंगों से बचाव के लिए करें स्किन हाइड्रेशन : डॉ. आशीष
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र के एडमिनिस्ट्रेटर एवं मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशीष अनेजा का कहना है कि होली की मस्ती के दौरान बाजार में बिक रहे रंगों में कई तरह के केमिकल एवं मिलावट मिलती है, जिससे त्वचा और स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। केमिकल वाले रंगों से बचने के लिए स्किन हाइड्रेशन का ध्यान रखना जरूरी है। पानी पीने की मात्रा बढ़ाएं, चेहरे और शरीर पर मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का उपयोग करें। होली से पहले सिर पर सरसों का तेल लगाएं, जिससे बालों को पोषण मिले और रंग आसानी से हट जाए। होली खेलने के बाद तुरंत रंग छुड़ाने की कोशिश न करें। अगर शरीर पर लाल धब्बे या खुजली हो तो डॉक्टर से सलाह लें।

कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल में होली खेलती नर्सिंग ऑफिसर। संवाद

कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल में होली खेलती नर्सिंग ऑफिसर। संवाद

कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल में होली खेलती नर्सिंग ऑफिसर। संवाद

कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल में होली खेलती नर्सिंग ऑफिसर। संवाद

कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल में होली खेलती नर्सिंग ऑफिसर। संवाद

कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल में होली खेलती नर्सिंग ऑफिसर। संवाद

कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल में होली खेलती नर्सिंग ऑफिसर। संवाद

कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल में होली खेलती नर्सिंग ऑफिसर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed