फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hockey player Navneet Kaur welcomed on reaching Shahabad

Kurukshetra News: हॉकी खिलाड़ी नवनीत कौर का शाहाबाद पहुंचने पर हुआ स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Hockey player Navneet Kaur welcomed on reaching Shahabad
शाहाबाद। महिला  हॉकी टीम की उप कप्तान नवनीत कौर का स्वागत करते भाजपा नेता सुभाष कलसाना। संवाद
कुरुक्षेत्र/ शाहाबाद। शाहाबाद की बेटी और भारतीय हॉकी टीम की उप कप्तान नवनीत कौर एशिया चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद शाहाबाद लौटीं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा नेता सुभाष कलसाना के नेतृत्व में लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और मिठाई बांटी। नवनीत कौर ने यहां आने पर सबसे पहले शहीद उद्यम सिंह की प्रतिमा पर नतमस्तक हुई और पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

नवनीत कौर ने कहा कि पूरी टीम को अच्छा खेलने का भरोसा था और जीतने का भी, इसी लिए हम ट्रॉफी जीत सके। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय टीम ने खिताबी मुकाबले में चीन की दीवार को भेदकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया है। चीन के प्रशिक्षक ह्वांग योंगशेंग ने नई रणनीति के साथ टीम उतारी थी, लेकिन चीन की शक्तिशाली टीम पर मैच के शुरुआत से ही भारतीय टीम ने दबाव बनाया। भारतीय टीम के पास 52 प्रतिशत बॉल कंट्रोल रहा, आठ सर्किल इंट्री की और पांच बार गोल पर शूट किया। भारतीय टीम को छह पेनाल्टी कॉर्नर मिला जिसमें एक को गोल में बदलकर जीत हासिल की। नवनीत कौर ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने गुरु कोच बलदेव सिंह को दिया।
विज्ञापन


वहीं भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने कहा कि नवनीत कौर जैसी बेटियों पर देश को हमेशा नाज रहेगा। बेटियों की इस उपलब्धि से समाज की सोच भी बेटियों के प्रति सकारात्मक बनेगी। कलसाना ने कहा कि वह मुख्यमंत्री नायब सैनी से यह मांग करेंगे कि आने वाले समय में शाहाबाद में एक हॉकी के नाम से चौक बनाया जाए। उन्होंने कहा की वह सिफारिश करेंगे इन बेटियों को अधिक से अधिक मान सम्मान दिया जाए। उन्होंने कहा कि नवनीत कौर सेंटर फारवर्ड खिलाड़ी हैं और अब तक 165 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर दर्जनों गोल अपने नाम किए हैं और पहली बार ओलंपिक क्वालीफाई का विजयी गोल भी नवनीत कौर की स्टिक से निकला था। उन्होंने नवनीत के पिता बूटा सिंह और कोच बलदेव सिंह को भी भारतीय टीम की शानदार जीत पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके तहसीलदार पूनम सोलंकी, भाजपा नेता रविंदर सांगवान, विनोद हबाना, दीपक आनंद, अधिवक्ता गुरप्रीत बाछल, विक्की राणा, अमरजीत डांगी, मंजीत सिंह, मास्टर सुखविंदर सिंह, सुमित नरवाल, सतीश कुमार, दया राम, डॉ. विनोद चौधरी, डॉ. जसबीर सांगवान, अधिवक्ता मनदीप रावा आदि मौजूद रहे।



मां ने बेटी के लिए बनाए मीठे चावल

नवनीत कौर को मीठे चावल बहुत पसंद है, इसलिए नवनीत की मां बलविंदर कौर ने उसकी जीत की खुशी में नवनीत के लिए बना कर रखे हैं। नवनीत ने कहा कि उन्हें बेसब्री से इंतजार है कि वह कब घर पहुंचे और कब उन्हें मां के हाथ के बने मीठे चावल खाने का मौका मिले। नवनीत ने बताया कि वह घर के खाने को हमेशा याद करती है और बहुत दिन हो गए हैं उन्हें घर का खाना भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed