खेलो हरियाणा को सफल और यादगार बनाने के लिए खेल विभाग की तरफ से तैयारियां की जा रही है। इस खेलो हरियाणा की बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, साइकिलिंग और हॉकी गेम में प्रत्येक जिले से महिला और पुरुष में 22-22 टीमें भाग ले ही है, हालांकि मेवात से महिला हॉकी व बास्केटबॉल टीम तथा अंबाला, चरखी दादरी, भिवानी, फरीदाबाद, पलवल और रेवाड़ी से साइकिलिंग की टीम भी नहीं पहुंच रही है। इस खेलो हरियाणा का आयोजन 27 से 29 अगस्त तक कुरुक्षेत्र में किया जा रहा है और इन चारों खेलों में 1978 महिला व पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे है। उपायुक्त मुुकुल कुमार खेलो हरियाणा के लिए खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की तरफ से की जा रही तैयारियों पर पूरी नजर रखे हुए है। इस आयोजन के लिए गठित की गई टीमों के नोडल अधिकारी और सदस्य भी कार्य कर रहे है। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी बलबीर सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता में 26 अगस्त के खिलाड़ियों के पंजीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वॉलीबॉल में 22 जिलों से पुरुष टीम और 21 जिलों से महिला टीम भाग ले रही है। इस टीम में 263 पुरुष और 251 महिला खिलाड़ियों सहित 514 खिलाड़ी पहुंचेंगे। इसी तरह वॉलीबॉल में पुरुषों की 22 टीमों में 264 पुरुष खिलाड़ी और 20 जिलों से महिलाओं की 20 टीमों की 240 खिलाड़ी सहित कुल 504 खिलाड़ी भाग ले रहे है। इस प्रतियोगिताओं में मेवात और पलवल जिला भाग नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग में 16 जिलों से पुरुष वर्ग में 16 टीमों में 104 खिलाड़ी और महिला वर्ग में 14 जिलों से 14 टीमों में 88 महिला खिलाड़ी सहित कुल 192 खिलाड़ी पहुंचेंगे। इसके अलावा हॉकी में 22 जिलों से पुरुष वर्ग में 392 खिलाड़ी और महिला वर्ग में 21 जिलों से 376 महिला खिलाड़ियों सहित 768 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस प्रकार पूरे प्रदेश से 1978 खिलाड़ी व 22 इंचार्ज और अधिकारी पहुंचेंगे।