{"_id":"67d5e216862ebb73f20e0d3a","slug":"himanshi-singh-wins-three-medals-in-cycling-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-132671-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: साइक्लिंग में हिमांशी सिंह ने जीते तीन पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: साइक्लिंग में हिमांशी सिंह ने जीते तीन पदक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-चार की बेटी हिमांशी सिंह ने ट्रैक साइक्लिंग इंवेंट में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में तीन पदक जीते हैं। इस उपलब्धि ने कुरुक्षेत्र के साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। हिमांशी सिंह पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अव्वल स्थान प्राप्त कर चुकी है।
जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, साइक्लिंग कोच कुलदीप वडैच, पंजाब सिंह और साइक्लिंग एसोसिएशन से नीरज तंवर ने खिलाड़ी हिमांशी सिंह व उनके पिता एडवोकेट सुनील कुमार को बधाई दी। उन्होंने हिमांशी से कहा कि वे इसी तरह भविष्य में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देश-प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें। लक्ष्य प्राप्ति के लिए हमेशा कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।
खिलाड़ी हिमांशी सिंह के पिता एडवोकेट सुनील कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिमांशी सिंह ने नौ से 13 मार्च के बीच भुवनेश्वर में हुई ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के ट्रैक साइक्लिंग इवेंट में तीन पदक हासिल किए हैं। टीम स्प्रिंट में रजत पदक, प्वाइंट रेस में रजत और स्क्रैच रेस में कांस्य पदक हासिल किया है। हिमांशी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बीए फाइनल कक्षा में पढ़ रही है जोकि निरंतर साइक्लिंग का अभ्यास करती है।