फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Himachal University won the women's volleyball competition

हिमाचल प्रदेश विवि शिमला ने नौ अंक हासिल कर जीती महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
Himachal University  won the women's volleyball competition
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मेजबान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। इस टीम ने मेजबान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के साथ हुए मैच में 3-1 से जीत दर्ज करते हुए नौ अंकों के साथ ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस प्रतियोगिता में दूसरे और तीसरे स्थान के लिए पंजाब विवि चंडीगढ़ और पंजाबी विवि पटियाला पंजाब की टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ, जिसमें पंजाबी विवि पटियाला की टीम ने 3-2 के अंतर जीत दर्ज करके दूसरा स्थान हासिल किया। इस मैच में पंजाबी विवि पटियाला की टीम 17-25, 25-21, 25-20, 17-25 व 15-13 से विजयी रही। वहीं प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश विवि शिमला की टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम को 7-25, 25-23, 17-25 व 15-25 के अंतर से मात दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा बतौर मुख्यातिथि पहुुंचे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से उनका परिचय हासिल किया। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। हारने वाली टीम को निराश न होकर अपने खेल स्तर में सुधार करना चाहिए। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान करके शुभकामनाएं दी। वहीं कुवि के पूर्व खेल निदेशक और अर्जुन अवार्डी डॉ. दलेल सिंह ने कहा कि खेल में कोई शॉर्टकट नहीं होता बल्कि खेल में वही जीत दर्ज करता है जो लगन और मेहनत से खेलते हुए पसीना बहाता है। केयू खेल निदेशक राजेश सोबती ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले स्थान पर हिमाचल प्रदेश विवि शिमला, दूसरे पर पंजाबी विवि पटियाला, तीसरे पर पंजाब विवि चंडीगढ़ और चौथे स्थान पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम रही है। यही चारों टीम अखिल भारतीय अंतर विवि महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed