फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   High court stays order to stop promotion of former dean

Kurukshetra News: बाइक चोरी करने की रंजिश में की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
High court stays order to stop promotion of former dean
फॉलोअप
विज्ञापन

- अजैब हत्याकांड में गांव का ही रहने वाला है आरोपी दिलबाग, अदालत के आदेश से भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। शांतिनगर कुरड़ी गांव में 26 जुलाई की रात को बाइक चोरी के चलते अजैब हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। इस आरोप में पुलिस ने गांव के ही दिलबाग सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद कारागार भेज दिया गया।
थाना झांसा प्रभारी उप निरीक्षक गुलाब सिंह के मुताबिक आरोपी दिलबाग सिंह व मृतक अजैब सिंह का बाइक चोरी को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस को दिए बयान में आरोपी दिलबाग ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। 26 जुलाई को वह काम के लिए बाइक पर गांव गोगपुर गया हुआ था। उसने अपनी बाइक एसवाईएल नहर के पास खड़ी की थी। जब वह वापस आया तो उसको उसकी बाइक नहीं मिली। जब उसने अपनी बाइक की तलाश की तो उसको पता चला कि अजैब सिंह ने एसवाईएल नहर के पास से उसे चोरी कर लिया है। इसी के चलते उसने अजैब सिंह से बदला लेने की ठानी। 26 की शाम को अजैब सिंह शराब के नशे में मिला और आरोपी ने उसके ऊपर लोहे की पाइप से हमला कर दिया। हमले की वजह से अजैब सिंह को चोटें आईं और वह वहीं गिर गया और मौके पर छोड़कर वह अपने घर आ गया। अजैब सिंह का शव अगली सुबह बरामद हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना झांसा पुलिस को दी शिकायत में शांतिनगर कुरड़ी निवासी महिला ने बताया था कि गत 26 जुलाई की शाम को करीब छह बजे उसका पति घर से बाहर गया हुआ था। उसी समय उसके घर पर गांव के दो व्यक्ति आए और उसके परिवार को धमकी देकर वहां से चले गए। उसके बाद रात करीब 12 बजे दिलबाग नाम का व्यक्ति उसके घर पर आया और उसको व उसके पति को जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन





--------------------
बाइक चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। थाना शहर टीम ने बाइक चोरी करने के आरोप में प्रद्युम, वंश राणा उर्फ गांधी व दलबीर उर्फ हन्नी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शहर में दी शिकायत में राकेश निवासी गांधीनगर ने बताया था कि गत 23 जून को वह अपनी बाइक से निजी काम के लिए सेक्टर-13 गया था। उसने अपनी बाइक एक दुकान के पास खड़ी की थी। जब वह काम से वापस आया तो उसको उसकी बाइक वहां नहीं मिली।

गत 29 जुलाई को पुलिस ने उक्त आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश करके आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed