कुरुक्षेत्र। ऑल इंडिया जाट हीरोज मेमोरियल कॉलेज रोहतक में हरियाणा कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन की ओर से राज्य कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष डॉ.दयानंद मलिक की अध्यक्षता में हुई। एचसीटीए के प्रदेश प्रवक्ता डॉ.रविंद्र गासो और वित्त सचिव डॉ.हीरा लाल ने संयुक्त रूप से कहा कि इस बैठक में पिछले संघर्षों-गतिविधियों की रिपोर्ट, संगठन की सक्रियता व एकता, एडेड कॉलेजों के स्टाफ की मांगों, टेकओवर सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बैठक में एचसीटीए के बारे में स्पष्ट की गई कि एचसीटीए टेकओवर के विरुद्ध नहीं है। एचसीटीए सभी शिक्षकों के हितों की रक्षा और सम्मान के लिए बनाई गई नीति हैं।
डॉ. सुरेश पाराशर ने कहा कि एनपीएस के तहत आने वाले स्टाफ की ग्रेच्युटी,सातवें वेतनमान की दर से एचआरए, समेकित मेडिकल सुरक्षा -स्कीम, समय पर सैलरी वाली चारों मांगों का ज्ञापन सरकार के हर नुमाइंदे, पक्ष-विपक्ष के हर एमएलए, सांसदों, मंत्रियों को ईमेल के जरिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक के पश्चात देर सायं एचफुक्टो द्वारा एमडीयू रोहतक के राधाकृष्णन सभागार में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने शिक्षकों के मुद्दों को रखा गया। वहीं और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सभी मांगों को विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया।