फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   hevy rain kurukshetra

पानी में डूबा एलएनजेपी अस्पताल स्थित कोविड-19 मिनी लघु सचिवालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
hevy rain kurukshetra
देर रात शुरू हुई तेज बारिश से शहर की कई कॉलोनियां और सड़कें जलमग्न हो र्गइं। कुछ ही घंटों की बारिश ने प्रशासन के दावों की पोल खोल डाली। सड़कों के साथ-साथ डिवाइडर भी बरसाती जल में डूब गए। जलभराव के चलते कई लोग अपने घरों से बाहर तक नहीं निकल पाए। वहीं, एलएनजेपी अस्पताल स्थित कोविड-19 मिनी लघु सचिवालय भी चारों ओर पानी से भर गया, करीब एक डेढ़ फीट पानी से गुजरकर लोगों को सचिवालय में जाना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश के कारण हुई परेशानियों ने लोगों को इस कद्र घेर लिया कि पहले ही गंदगी से जूझते हुए उन्हें ब्लॉक सीवरेज की समस्या का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं कई कॉलोनियों में बरसात का पानी घरों में घुस जाने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं। इसके चलते शहर के हालात बद से बदतर हो गए। कई जगह सीवरेज ब्लाक हो जाने से सीवरेज का गंदा पानी जलभराव में मिल गया। ऐसी कॉलोनियों में बीमारियां बढ़ने का खतरा भी मंडराने लगा है। अगर अगले दो तीन दिन तक ऐसी ही स्थिति बनी रही तो शहरवासी बीमारियों की चपेट में होंगे।
विज्ञापन

यह कॉलोनियां और सड़कें हुई जलमग्न
देर रात को शुरू हुई मूसलाधार बरसात के बाद दोपहर दो बजे तक भी जारी रही। इस प्रकार वर्षा से हर तरफ अव्यवस्था फैल गई। सलारपुरा रोड की सपड़ा कॉलोनी, रेलवे रोड, थानेसर बाजार, एलएनजेपी अस्पताल, पिपली अनाज मंडी, पिहोवा की कॉलोनियां, श्याम कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, छोटा बाजार, चक्रवर्ती मोहल्ला, अंचला चौक, रामचंद्र कॉलोनी, लक्ष्मण कॉलोनी, परसराम कॉलोनी, रामनगर, राजेंद्रा कॉलोनी, पटेल नगर, ब्रह्मा कॉलोनी, विष्णु कॉलोनी, शिला नगर, शास्त्री मार्केट और अन्य कई कॉलोनियों में बरसात से जलभराव हो गया। जलभराव के चलते कॉलोनी वासियों की मुश्किलें पहले से ज्यादा बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माणाधीन सड़क पर हुई परेशानी
शहर की निर्माणाधीन सड़कों पर जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके चलते शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। कई वाहन तो पानी के बीच में ही बंद पड़ गए, जिसके कारण वाहनों को घसीटना पड़ा। पिपली से थर्डगेट तक निर्माणाधीन सड़क पर तो स्थिति बेहद विकराल रूप धारण कर गई। सड़क पर मिट्टी पड़े होने से यहां फिसलन पैदा हो गई, जिससे गुजरने में दोपहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जोहड़ का किनारा टूटने से कॉलोनी में घुसा पानी
बारिश के दोरान गांव दयालपुर के जोहड़ का किनारा टूट गया, जिससे किरमच रोड स्थित एक कॉलोनी में पानी घुस गया। ग्रामीण प्रवीण कश्यप ने कहा कि वह जोहड़ की समस्या को लेकर एक माह पहले सरपंच से मिले थे। तब सरपंच को जोहड़ की स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन बावजूद इसके सरपंच ने कोई सूद नहीं ली। अगर अगले दो दिन लगातार बारिश जारी रही तो यह पानी लोगों के घरों में भी घुस जाएगा।
रात 11 बजे से सुबह आठ बजे तक बिजली गुल
बारिश के दौरान रात्रि 11 बजे से सुबह आठ बजे तक शहर के कई क्षेत्रों सहित ग्रामीण एरिया में बिजली गुल रही। इस दौरान बिजली न होने से भी लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। शहर के दिदार नगर, लक्ष्मण कॉलोनी, कई सेक्टर, गांव किशनपुरा, सिरसला, सारसा, गोविंदगढ़ सहित अन्य जगह बिजली बाधित रही।
आमजन और किसानों ने ली राहत की सांस : डॉ. सीबी सिंह
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह ने कहा कि इस बारिश से आमजन और किसान दोनों वर्गों को बहुत राहत पहुंची है। बारिश से पेड़-पौधे और खेत में लगी फसलों को तो फायदा होगा ही साथ में यह पानी जमीन में रिचार्ज भी होगा, जोकि भूजल ऊपर आने में सहायक होगा। बारिश से जहां खेतों में लगी हुई धान की फसल भी ग्रोथ पकड़ेगी, वहीं सब्जी वर्गीय फसलें फल फूलेंगी।
लाडवा उपमंडल कार्यालय के बाहर जमा पानी में बच्चों ने लगाए गोते
बरसाती पानी में बच्चों ने खूब मस्ती की। लाडवा उपमंडल कार्यालय और कार्यालय के बाहर खड़े बरसाती पानी में बच्चे नहाते हुए देखे गए। इसके अलावा मंडी के दूसरे गेट सहित कई कॉलोनियों में भी बरसात का पानी खड़ा होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बरसात से पशु-पक्षियों को भी गर्मी से राहत मिली है।

आप भी होगी बारिश
बारिश के बाद मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग अनुसार आज बारिश होने की 80 प्रतिशत संभावना है। जिससे अधिकतम तापमा 31 और न्यूनतम 24 सेल्सियस रहेगा।
मंगलवार को हुई बारिश
थानेसर-45 एमएम
शाहाबाद- 25 एमएम
लाडवा-20 एमएम
बाबैन-24 एमएम
इस्माईलाबाद-50 एमएम
पिहोवा-66 एमएम
जिले में औसत- 40 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed