{"_id":"685869433c6377602e01e333","slug":"help-desk-set-up-at-brahmasarovar-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-137643-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर पर लगाया हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर पर लगाया हेल्प डेस्क
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ब्रह्मसरोवर पर हेल्प डेस्क लगाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि डेस्क के तहत लोगों को मुफ्त कानूनी सलाह और जागरूकता भरे पर्चे वितरित किए गए। इसके साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला जेल, उपमंडल कोर्ट शाहाबाद, पिहोवा, सभी कॉलेजों, उद्यान केयर होम, जीवनमय बाल आश्रम लाडवा, लीगल एड क्लीनिक्स में योग करवाया गया। संवाद
राष्ट्रीय लोक अदालत 12 जुलाई को
कुरुक्षेत्र। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 12 जुलाई को द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि इस द्वितीय नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक केसों का निपटारा किया जाएगा।