{"_id":"65a9b2eb0db03536c40380a4","slug":"heavy-vehicles-entering-the-no-entry-zone-city-stuck-in-traffic-jam-kurukshetra-news-c-244-1-pnp1003-12423-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नो एंट्री में घुस रहे भारी वाहन, जाम में फंसा रहा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नो एंट्री में घुस रहे भारी वाहन, जाम में फंसा रहा शहर
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस शहर की सड़कों को जाम मुक्त करने के तमाम प्रयास कर के दावे कर रही है, लेकिन वाहन चालकों की मनमानी व कुछ पुलिस के जवानों की लापरवाही से ये संभव नहीं हो पा रहा है। शहर में सुबह आठ से रात आठ बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश निषेध है । दिन भी भारी वाहन शहर से गुजरते हैं। इसलिए शहर जाम में फंसा रहता है।
सबसे अधिक भारी वाहन गोहाना रोड व संजय चौक की ओर से शहर में एंट्री करते हैं। गोहाना रोड पर कंबल की बड़ी दुकानें है। यहां दुकानदार दिन में माल लोड कराते हैं। ये वाहन गोहाना मोड़ व संजय चौक से होते हुए औद्योगिक क्षेत्र व दिल्ली की ओर जाते हैं। ऐसे ही औद्योगिक क्षेत्र की ओर से वाहन सनौली रोड से शहर में एंट्री कर रहे हैं। इसलिए शहर में जाम की समस्या खत्म नहीं हो रही है।
बरसत रोड से भी शहर में घुस रहे भारी वाहन
बरसत रोड पर लगभग 80-100 फैक्टरियां हैं। दिन में यहां से ट्रक लोड होकर निकलते हैं। ये फ्लाईओवर से गुजरने की बजाय शहर में घुसते हैं। पुलिस के जवान सड़कों पर खड़े रहते हैं लेकिन इन पर कार्रवाई नहीं होती। इससे इन वाहन चालकों के हौसले बढ़ते हैं।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान का नहीं हुआ फायदा
पुलिस ने पिछले सप्ताह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। गोहाना मोड़, सनौली रोड, बरसत रोड, स्काईलार्क रोड, जाटल रोड व असंध रोड से अतिक्रमण हटाया गया था। पुलिस ने यहां सड़कों पर खड़े 520 वाहनों का चालान भी किया था। जैसे ही पुलिस का अभियान खत्म हुआ शहर पुराने ढर्रे पर आ गया। इस अभियान का कोई खास फायदा नहीं हुआ। इन सभी मुख्य मार्गाें पर दुकानदारों ने दोबारा अतिक्रमण कर लिया है।
शहर में भारी वाहनों की एंट्री रोकने के लिए लगाए गए यहां नाके
पुलिस ने शहर में भारी वाहनों की एंट्री रोकने के लिए एनएफएल फाटक , टोल प्लाजा, नांगलखेड़ी, बलजीत नगर नाका, असंध रोड पर नहरों के पास नाका लगाया है लेकिन व्यापारी रात को ही अपनी दुकानों के पास भारी वाहनों को खड़ा कर लेते है। ये दिन में लोड होकर शहर से गुजरते हैं। पुलिस का नाका लगाने का कोई खासा फायदा नहीं होता। अगर पुलिस शहर में घुसे वाहनों को रोकती है तो जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है।
ऑटो व ई- रिक्शा के अवैध स्टैंड
पुलिस के अनुसार शहर में सात हजार ई- रिक्शा व ऑटो हैं। इनके निर्धारित स्टैंड नहीं है। ई- रिक्शा चालकों ने किशनपुरा के सामने जीटी रोड पर अवैध स्टैंड बना लिया है। यहां पर एक समय में 30-35 ई- रिक्शा सवारियाें के इंतजार में खड़ी रहती हैं। लाल बत्ती चौक, रेलवे रोड, संजय चौक, गोहाना मोड़ व सिटी थाना के सामने भी ई- रिक्शा व ऑटो खड़ी रहती हैं। ये भी शहर के जाम का मुख्य कारण हैं।
नो एंट्री में घुसने वाले वाहन चालकों पर कर रहे हैं कार्रवाई- डीएसपी
शहर में दिन में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध है। जो भी भारी वाहन शहर में घुसता है उन पर कार्रवाई की जाती है। इन पर और भी सख्ती करेंगे। रोड पर वाहन खड़े करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी।
सुरेश कुमार, डीएसपी ट्रैफिक