फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Heatwave: Consumers consumed 29 million units of electricity in two days.

गर्मी : उपभोक्ताओं ने दो दिन में फूंक दी 2 करोड़ 90 लाख यूनिट बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Heatwave: Consumers consumed 29 million units of electricity in two days.
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-आठ ​स्थित उत्तर हरियाणा बिजली निगम का सर्कल कार्यालय। संवाद
कुरुक्षेत्र। बिजली की पर्याप्त आपूर्ति के दावों के बावजूद शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार देर शाम से देर रात तक कई बार बिजली के कट लगे। इसका मुख्य कारण बिजली की भारी मात्रा में खपत होना बताया जा रहा है। पिछले साल की तुलना में इस बार बिजली की खपत बढ़कर दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन

पिछले साल 25 और 26 जून को कुल 1 करोड़ 30 लाख यूनिट बिजली खर्च हुई थी। इस साल इन्हीं दो दिनों में खपत बढ़कर 2 करोड़ 90 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। केवल 26 जून को 24 घंटे के भीतर 1 करोड़ 50 लाख यूनिट बिजली खर्च की गई। खपत में अचानक आए इस उछाल से उच्चाधिकारी भी हैरत में हैं। भीषण गर्मी के चलते बिजली के अत्यधिक इस्तेमाल से कई स्थानों पर तारों और केबल के जबरदस्त गर्म होने से खराबी भी आई। इन खराबियों को तुरंत दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों ने विशेषज्ञों का दल मुस्तैद किया है। जानकारी के अनुसार, 25 जून को बिजली संबंधी लगभग 800 शिकायतें प्राप्त हुईं। वहीं, 26 जून को शिकायतों का यह आंकड़ा बढ़कर 900 हो गया। फिर भी, अधिकारियों को विश्वास है कि उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए विशेषज्ञ और सहयोग कर्मचारी 24 घंटे सेवा में तत्पर हैं।
विज्ञापन



आंकड़ा हैरान करने वाला, टीम 24 घंटे मुस्तैद : जिंदल
उत्तर हरियाणा बिजली निगम कुरुक्षेत्र सर्कल के अधीक्षक अभियंता मदन गोपाल जिंदल ने कहा कि इस समय गर्मी पीक पर है। लोड लगातार बढ़ रहा है। बारिश हो नहीं रही, जिसके चलते बिजली सप्लाई ज्यादा चल रही है। दिक्कत आने पर कुछ जगह काम भी चलते रहते हैं। उपभोक्ताओं से थोड़े सहयोग की अपेक्षा है। जल्द ही सप्लाई पहले की तरह बेहतर हो जाएगी। दो दिनों में 1700 शिकायतें प्राप्त हुई। बीती 26 जून को एक करोड़ 50 लाख यूनिट बिजली खर्च हो गई, जोकि रिकॉर्ड कह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर हरियाणा बिजली निगम कुरुक्षेत्र सर्कल के अधीक्षक अभियंता मदन गोपाल जिंदल ने कहा कि इस समय गर्मी पीक पर है। लोड लगातार बढ़ रहा है। बारिश हो नहीं रही, जिसके चलते बिजली सप्लाई ज्यादा चल रही है। दिक्कत आने पर कुछ जगह काम भी चलते रहते हैं। उपभोक्ताओं से थोड़े सहयोग की अपेक्षा है। जल्द ही सप्लाई पहले की तरह बेहतर हो जाएगी। दो दिनों में 1700 शिकायतें प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed