{"_id":"623e24f074d30b5a786eaac2","slug":"heat-will-haunt-the-night-too-increasing-minimum-temperature-kurukshetra-kurukshetra-news-knl102898230","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को भी सताएगी गर्मी, न्यूनतम तापमान में हो रही बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को भी सताएगी गर्मी, न्यूनतम तापमान में हो रही बढ़ोतरी
विज्ञापन
गर्मी का दिखने लगा असर, दोपहर को सुनसान पड़ी रेलवे रोड। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। दिन में तो फिलहाल गर्मी से हर कोई परेशान नजर आ रहा है, लेकिन रात को 12 बजे के बाद ठंडक अभी राहत प्रदान कर रही है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अब रात को भी गर्मी सताएगी। इसकी वजह न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी बताई जा रही है।
मौसम विभाग अनुसार आगामी कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने वाली है, जिससे न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इससे इन दिनों ठंडक पहुंचाने वाली रात भी गर्म हो जाएगी। शुक्रवार को दिन भर लोग तेज धूप व गर्मी से परेशान नजर आए।
इन दिनों ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री काफी बढ़ गई है। खासकर कि लोग लेमन सोडा का सेवन ज्यादा कर रहे हैं। वहीं सड़क किनारे नारियल बेचने वालों की भी चांदी हो रही है। दिन में 150 से 200 नारियलों की ब्रिकी प्रति दुकान से हो रही है। मौसम विभाग अनुसार 31 मार्च तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। अप्रैल माह गर्मी से सताएगा।