फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hearing in Miri Piri Medical Institute dispute now on 8th

Kurukshetra News: मीरी पीरी मेडिकल संस्थान विवाद में सुनवाई अब 8 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Hearing in Miri Piri Medical Institute dispute now on 8th
कुरुक्षेत्र। गत 20 मार्च को शाहाबाद स्थित मीरी पीरी मेडिकल संस्थान के विवाद में अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में 8 मई को सुनवाई होगी। कोर्ट ने अधिवक्ताओं की अपील पर यह मामला अर्जेंट श्रेणी में शामिल किया है। संभावना जताई जा रही है कि इस दिन कोर्ट स्टे के मामले पर फैसला दे सकती है।
विज्ञापन

विवाद के कारण संस्थान ट्रस्ट की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इसमें कोर्ट ने स्टे लागू करते हुए 21 अप्रैल को सुनवाई तय की थी। मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई नहीं हो पाई लेकिन अधिवक्ताओं की अपील पर अदालत ने न केवल यह मामला अर्जेंट श्रेणी में डाला बल्कि इसके लिए 8 मई की तारीख सुनवाई के लिए तय कर दी।
विज्ञापन

अब इस दिन अदालत की ओर से लिए जाने वाले फैसले पर हर किसी की निगाहें टिक गई हैं।
ट्रस्ट पदाधिकारियों का कहना है कि कोर्ट सही निर्णय लेगा। वहीं हरियाणा कमेटी के नामित सदस्य बलजीत सिंह दादूवाल का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार प्रदेश में स्थित सभी संस्थान हरियाणा कमेटी के अधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed