फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Health workers and supervisors were administered the cleanliness pledge.

Kurukshetra News: स्वास्थ्य कर्मियों और सुपरवाइजरों को स्वच्छता की शपथ दिलाई

Tue, 21 Jul 2026 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 21 Jul 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Health workers and supervisors were administered the cleanliness pledge.
कुरुक्षेत्र। सबडिविजनल अस्पताल पिहोवा में सोमवार को स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य कर्मियों और सुपरवाइजरों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान अस्पताल और उप स्वास्थ्य केंद्रों में साफ-सफाई बनाए रखने, मेडिकल उपकरणों व रिकॉर्ड का सही रखरखाव करने तथा मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को समय पर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन


प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव गोयल ने कहा कि सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वच्छता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मेडिकल उपकरणों, अभिलेखों और शौचालयों की नियमित एवं बेहतर ढंग से साफ-सफाई तथा रखरखाव किया जाए, ताकि मरीजों को स्वच्छ वातावरण में स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन


उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि सभी हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का समय-समय पर रक्तचाप, शुगर सहित अन्य आवश्यक जांचें की जाएं। साथ ही प्रत्येक गर्भवती महिला को गर्भावस्था के पहले आठ सप्ताह के भीतर ही स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जाए, ताकि समय पर देखभाल और उपचार सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जुलाई माह के दौरान टीडी-10 और टीडी-16 टीकाकरण का निर्धारित लक्ष्य हर हाल में पूरा करने के भी निर्देश दिए गए। डॉ. गोयल ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मी निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed