फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Health services were disrupted for two hours at the district hospital, patients kept wandering for treatment.

Kurukshetra News: जिला अस्पताल में दो घंटे ठप रहीं स्वास्थ्य सेवाएं, उपचार के लिए भटकते रहे मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Health services were disrupted for two hours at the district hospital, patients kept wandering for treatment.
कुरुक्षेत्र। गुस्साए पैरामेडिकल स्टॉफ के सदस्य अस्पताल के आपतकालीन विभग के आगे धरने पर बैठे हुए
कुरुक्षेत्र। लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार सुबह करीब दो से तीन घंटे उपचार व अन्य सभी तरह की सेवाएं पूर्ण रूप से ठप रहीं। उपचार करवाने आए मरीज इस दौरान पीड़ा में परिसर में इधर-उधर बेबसी में घूमते रहे। अस्पताल में सुबह 11:30 बजे तक ओपीडी के लिए कोई पंजीकरण नहीं हो पाया और पंजीकरण काउंटर के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। रविवार को अस्पताल की छुट्टी होने के कारण भी सोमवार को मरीजों की संख्या और दिनों से ज्यादा रही।कर्मियों के मुताबिक अस्पताल के पुरुष वार्ड में तैनात कंपाउंडर रामेश्वर के साथ दाखिल मरीज के साथ आए लोगों ने सोमवार अल सुबह मारपीट की। इस कारण पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्यों ने काम ठप रखा।
विज्ञापन

कंपाउंडर ने सुबह तीन बजे वार्ड की लाइटें बंद होने के कारण अंधेरे में तीमारदारों को वार्ड में दाखिल होने से रोका और दो-दो लोग करके मिलने जाने के लिए बोला। आरोप है कि युवकों ने कंपाउंडर की पिटाई की। इससे सुबह ड्यूटी पर आए अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ के सदस्य भी भड़क गए और काम छोड़ आपातकालीन विभाग के आगे धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

कामकाज बंद करने की सूचना पर पीएमओ डॉ. साराह अग्रवाल मौके पर पहुंची और स्टाफ को समझाने का प्रयास किया और उचित आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी नहीं माने। थाना केयूके प्रभारी विशाल कुमार व थर्ड गेट चौकी प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और मामले को सुलझाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक प्रदर्शन जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को काबू करने के लिए दो घंटे का समय मांगा। प्रदर्शनकारी दो घंटे का समय देते हुए प्रदर्शन समाप्त कर काम पर लौट गए। उन्होंने चेतावनी दी की अगर दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो दोबारा काम बंद कर दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल प्रशासन को भी एक पत्र सौंपा जिसमें अस्पताल में बढ़ रही वारदातों को रोकने के लिए पुलिस चौकी स्थापित करवाने की मांग रखी। इसके बाद ही अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो पाईं।
मौके पर एक आरोपी को स्टाफ ने किया काबू
वार्ड में शोर सुनकर अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा तो आरोपी वहां से भाग गए लेकिन स्टाफ सदस्याें ने एक को काबू कर लिया, जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद मौके पर एक जनप्रतिनिधि ने पहुंचकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया और माफी मांगने की बात पर शिकायतकर्ता की हामी मिलने के बाद आरोपी को अपने साथ ले गया। सुबह प्रदर्शन मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने ढाई घंटे बाद पुलिस ने उस आरोपी को दोबारा काबू करने की बात कही और प्राथमिकी दर्ज कर बाकी आरोपियों को जल्द काबू करने का आश्वासन दिया।

दो आरोपी किए गिरफ्तार, एक का उपचार जारी : विनोद कुमार
थर्ड गेट चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही दो आराेपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी का अभी एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है जिसे उपचार के बाद जांच में शामिल किया जाएगा। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed