{"_id":"618822e6b0d59d19ff266b6f","slug":"health-kurukshetra-news-knl888742152","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान में आ रही गिरावट के बाद भी कम नहीं हुआ डेंगू का प्रकोप, तोड़ा पिछले तीन साल का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान में आ रही गिरावट के बाद भी कम नहीं हुआ डेंगू का प्रकोप, तोड़ा पिछले तीन साल का रिकॉर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन-प्रतिदिन तापमान में आ रही गिरावट के बाद भी जिले में डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा। हर रोज डेंगू पॉजिटिव नए मरीज सामने आ रहे हैं। इस बार डेंगू अपना पिछले तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ चुका है। स्वास्थ्य विभाग अभी तक 900 से अधिक संदिग्ध मरीजों की जांच कर चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने सात नए मरीजों को डेंगू की पुष्टि की है विभाग की ओर से अभी तक 117 मरीजों को डेंगू की पुष्टि की गई है। बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग आज फिर नए डेंगू पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि कर सकता है। जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में डेंगू पॉजिटिव मरीजों की भरमार है। पुराने मरीज ठीक होते नहीं और नए मरीज अस्पताल पहुंच जाते हैं। उधर, जिले में हुई संदिग्ध मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक किसी मरीज को डेंगू से मौत की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डेथ समरी एकत्रित करने में जुट गए हैं। बता दें कि संदिग्ध डेंगू से पीड़ित चक्रवर्ती मोहल्ला वासी एक युवक की शहर के निजी अस्पताल में और अन्य एक मरीज की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके अलावा पिहोवा क्षेत्र में भी एक संदिग्ध डेंगू पॉजिटिव मरीज की मौत हुई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी मरीज को डेंगू से मौत की पुष्टि नहीं की है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुदेश कुमार सहोता का कहना है कि जिले में डेंगू की स्थिति थोड़ी कंट्रोल में जरूर आई है, जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी डेंगू का प्रकोप भी कम होगा।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2015 में 192, वर्ष 2016 में 62, वर्ष 2017 में 326, वर्ष 2018 में 6, वर्ष 2019 में 18 और वर्ष 2020 में मात्र 5 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले थे। इस साल डेंगू पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 117 तक पहुंच चुका है। आज फिर स्वास्थ्य विभाग नए डेंगू पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि करेगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2015 में 192, वर्ष 2016 में 62, वर्ष 2017 में 326, वर्ष 2018 में 6, वर्ष 2019 में 18 और वर्ष 2020 में मात्र 5 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले थे। इस साल डेंगू पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 117 तक पहुंच चुका है। आज फिर स्वास्थ्य विभाग नए डेंगू पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि करेगा।
विज्ञापन