फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   health

कोरोना मुक्त कुरुक्षेत्र, आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के 539 सैंपलों की रिपोर्ट आई निगेटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
health
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 539 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें आरटी पीसीआर के 494 व रैपिड एंटीजन के 45 सैंपल शामिल थे। जिला कुरुक्षेत्र कोरोना मुक्त हो चुका है। जिले में अभी तक मिले 22 हजार 148 पॉजिटिव मरीजों में से 21 हजार 791 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। हालांकि 357 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। उप जिला सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है और अब तक कुरुक्षेत्र में 5 लाख 27 हजार 138 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। बताया कि कुरुक्षेत्र में अब कोविड पॉजिटिव एक भी मरीज एक्टिव नहीं है। अभी तक लिए गए 550014 में से 527138 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.39 फीसदी पर पहुंच गई है और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.03 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed