फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Health in danger due to dengue, diarrhea and viral no longer corona

अब कोरोना नहीं डेंगू, डायरिया और वायरल से खतरे में सेहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Health in danger due to dengue, diarrhea and viral no longer corona
अब कोरोना नहीं, डेंगू, डायरिया और वायरल बुखार की जुगलबंदी स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ाती नजर आ रही हैं। जिले में पिछले कुछ दिनों में अचानक से डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 61 तक पहुंच गई हैं। वहीं लगातार डेंगू के साथ-साथ उल्टी दस्त और वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल, निजी अस्पतालों और क्लीनिक पर भारी संख्या में इन बीमारियों से पीड़ित मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। उल्टी दस्त के साथ वायरल के बढ़ते मामलों को देख चिकित्सक भी चिंतित हैं। हालात यह हैं कि जिले में उल्टी और दस्त की दिक्कत होने के बाद जिला कारागार में सजा काट रहे 73 वर्षीय कैदी सहित 2-3 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पिछले चार-पांच दिनों में उल्टी दस्त के कारण तबीयत बिगड़ने पर आकाश नगर वासी 32 वर्षीय व्यक्ति, कनीपला वासी 55 वर्षीय व्यक्ति, 50 वर्षीय महिला, चट्ठा कॉलोनी वासी महिला को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। इनके अलावा दर्जनों मरीजों को ओपीडी में जांच करने के बाद घर पर आराम करने की नसीहत चिकित्सकों द्वारा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के तीन फिजिशियन की ओपीडी में 50 फीसदी मरीज वायरल और 5 से 10 मरीज उल्टी-दस्त के साथ रोजाना उपचार कराने पहुंच रहे हैं। हालांकि जांच कराने पर कुछ मरीजों को टाइफाइड है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. कृष्ण लाल ने बताया कि मौसम परिवर्तन के चलते वायरल के साथ-साथ उल्टी व दस्त के मरीज भी उपचार कराने अस्पताल पहुंच रहे हैं। कुछ मरीजों की हालत थोड़ी नाजुक होती है, लेकिन कुछ मरीज समय पर उपचार दिए जाने के बाद ठीक हो रहे हैं।
उन्होंने सुझाव दिया कि इन दिनों बासी व पुराना भोजन या खुले में रखे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पानी को उबाल कर पीएं, ताकि दस्त और उल्टी की बीमारी से बचा जा सके।
वायरल बुखार के लक्षण
थकान, खांसी, मांसपेशियों में दर्द, गले में खराश, सिर दर्द और ठंड लगना।
डायरिया के लक्षण
पेट में दर्द, ऐंठन, सूजन, निर्जलीकरण, बुखार, मल में खून, उल्टी व दस्त।
डेंगू के लक्षण
अचानक तेज बुखार, सिर में आगे की और तेज दर्द, आंखों के पीछे दर्द और आंखों के हिलने से दर्द में और तेजी, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, स्वाद का पता न चलना व भूख न लगना, छाती और ऊपरी अंगों पर खसरे जैसे दाने, चक्कर आना, जी घबराना और उल्टी आना।

मौसम परिवर्तन के चलते डेंगू के साथ-साथ टाइफाइड और डायरिया जैसी बीमारी जन्म ले रहीं हैं। खुद को स्वस्थ रखने के लिए सभी को सावधानियां बरतनी होंगी। साफ-सफाई रखें और कोई भी लक्षण देने पर तत्काल चिकित्सक से जांच कराएं।
-डॉ. संत लाल वर्मा, सिविल सर्जन, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed