फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Health Department on alert for dengue and malaria prevention; 135 teams active.

Kurukshetra News: डेंगू-मलेरिया रोकथाम को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 135 टीमें सक्रिय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Health Department on alert for dengue and malaria prevention; 135 teams active.
कुरुक्षेत्र।छत पर रखी पानी की टंकी को चेक करती स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी।संवाद
कुरुक्षेत्र। बारिश का मौसम शुरू होने से पहले स्वास्थ्य विभाग डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए सतर्क हो गया है। जिले में 135 टीमें घर-घर जाकर मच्छरों के लारवा की जांच कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सरपंचों और नगरपालिका को पत्र भी लिखा है। गांवों के सरपंचों और नगर निकायों को अपने क्षेत्रों में नियमित फॉगिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि झांसा, आकाश नगर, झांसा सड़क और इस्माइलाबाद में डेंगू का लारवा मिला। संबंधित स्थानों पर तुरंत कार्रवाई की गई है। लारवा नष्ट करने के लिए टेमिफोस दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। लोगों को घरों के आसपास पानी भरा न होने देने और कूलर, गमले व पानी की टंकियों की नियमित सफाई के लिए जागरूक किया जा रहा है। विभाग डेंगू और मलेरिया के मामलों पर लगातार नजर रखे हुए है। फील्ड में कार्यरत टीमों को रोजाना रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर बर्तनों, कूलरों और फ्रिज ट्रे की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


जनसहयोग और जागरूकता अभियान
प्रदीप कुमार ने कहा कि फिलहाल जिले में डेंगू या मलेरिया का कोई मामला सामने नहीं आया है लेकिन मौसम को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए जनसहयोग भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से गांवों और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियां चलाई जा रही हैं। शहर की प्रोफेसर कॉलोनी, मंगल नगर, पटेल नगर, पंकज कॉलोनी, आजाद नगर, शांति नगर में जांच तेज की गई। गांवों में भी फॉगिंग मशीनें तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

कुरुक्षेत्र।छत पर रखी पानी की टंकी को चेक करती स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी।संवाद

कुरुक्षेत्र।छत पर रखी पानी की टंकी को चेक करती स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed